Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to Get Natural Skin Glow: गर्मी आते ही लोग सबसे ज्यादा परेशान अपनी के नेचुरल ग्लो को लेकर रहते हैं और उनका परेशान रहना जायज भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, तेज धूप की वजह से तेजी से काली पड़ती त्वचा, पसीना और धूल–मिट्टी त्वचा की चमक को चुरा लेती है। लेकिन अगर आप सही देखभाल के तरीके अपनाएं तो, यही मौसम आपकी त्वचा के नेचुरल ग्लो बढ़ा भी सकता है। सोचकर देखिए जब लोग आपसे पूछेंगे कि “इस मौसम में भी इतना ग्लो कैसे आया?” तो आपका आत्मविश्वास कितना बढ़ जाएगा! अगर आप भी यह आत्मविश्वास महसूस करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं 5 आसान लेकिन असरदार तरीके, जिनसे आप गर्मियों में अपनी चेहरे की त्वचा को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। अगर आप भी गर्मियां आते ही अपनी स्किन के नेचुरल निखार को लेकर चिंतित रहते हैं, तो आपको इस लेख में दी गई जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए।
गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है और जिसका असर सीधे चेहरे पर दिखने लगता है। इसलिए इस मौसम दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा नारियल पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक तरीके भी अपनाएं और अपनी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाएं। अपनी स्किन को अंदर से ग्लोइंग व हेल्दी बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है।
(और पढ़ें - रोजाना कितने लीटर पानी पीने से मिलेगा ग्लो?)
गर्मियों में धूप से सुरक्षा सबसे जरूरी होती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले SPF-30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं और इसे अपनी आदत बनाने का प्रयास करें, क्यों कि त्वचा को पोषण देने के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है। यह आपकी त्वचा को टैनिंग और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। वहीं सबसे जरूरी है कि आप हर 2–3 घंटे में इसे दोबारा लगाएं।
(और पढ़ें - डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन काफी है?)
गर्मियों में भारी मेकअप और क्रीम को त्वचा पर लगाने के बजाय हल्के और ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए एलोवेरा जेल या गुलाब जल जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स चुन सकते हैं, जो गर्मी के मौसम में त्वचा को ठंडक देते हैं और फ्रेश लुक बनाए रखने में मदद करते हैं। आप जितने नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा उतना ही कम होगा।
आप दिन में दो बार अपने चेहरे को साफ जरूरी करें। इससे त्वचा पर पसीना और गंदगी जमा नहीं हो पाती और आपकी त्वचा नुकसान से बच जाती है। साथ ही हफ्ते में 1–2 बार स्क्रब जरूर करें, इससे डेड स्किन हट जाती है और आपकी त्वचा को अपना प्राकृतिक निखार मिल जाता है। साथ ही इससे त्वचा साफ और चमकदार दिखती है और खास बात यह है कि त्वचा में आने वाली चमक पूरी तरह से नेचुरल होती है।
आप जो खाते हैं, वही आपकी त्वचा पर नजर आता है। इसलिए अपनी डाइट ऐसी रखें, जो हेल्दी हो। आप गर्मियों में तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी से भरपूर फल भी डाइट में जरूर शामिल करें, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगी। साथ ही हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार भी लें, जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। गर्मियों में स्किन की देखभाल आपको मुश्किल जरूर लग सकती है, लेकिन सही रूटीन अपनाकर आप आसानी से ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा पा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।