
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : July 7, 2022 3:15 PM IST
खूबसूरत होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। ये हमें खिलखिला कर हंसने का कॉन्फिडेंस देते हैं। लेकिन लिप बाम और लिपस्टिक जैसी चीजों के ज्यादा इस्तेमाल ने हमारे होंठों की खूबसूरती और नेचुरल कलर को छीन लिया है। साथ ही इन चीजों में रहने वाले कैमिकल्स होंठों की स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं और हमारे होंठ डिहाइड्रेटेड और फटे हुए नजर आते हैं। इसलिए तो आज कल हमें कुछ ना लगाने के बाद भी अपने होंठों पर नॉर्मल पेट्रोलियम जेली लगाना पड़ जाता है। लेकिन इस सब के बाद भी कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप नेचुरल गुलाबी होंठ (how to make your lips pink naturally permanently) पा सकते हैं। कैसे आइए हम आपको बताते हैं।
फटे होंठो के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक नेचुरल और सबसे सस्ता पेट्रोलियम जेली है। ये पहले तो आपके होठों को मॉइस्चराइज करता है फिर इससे रंगत निखारने में मदद करता है। नारियल तेल में हेल्दी फैट्स होने के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो कि होंठों की हीलिंग में मदद करता है और इसकी खूबसूरती बढ़ाता है। इसलिए आपको रोज सोते समय होंठों पर नारियल तेल लगाना चाहिए।
एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स (Mucopolysaccharide)होता है। ये एक प्रकार का हाइड्रेटिंग मॉलिक्यूल है जो कि त्वचा में नमी को लॉक रखता है और होंठों की हीलिंग में मदद करता है। अगर आपके होंठ बहुत फटे रहते हैं या आपको बार-बार ड्राई महसूस होते हैं तो आप एलोवेरा जेल को रेगुलर अपने होंठों पर लगा सकते हैं। ये हीलिंग के साथ, स्क्रबिंग और होंठों की रंगत निखारने में भी मदद करेगा।
गुलाब की पंखुड़ियों और दूध का लेप लगाने से पहले तो आपके होंठों की सफाई होती है। दूसरा जब डेड सेल्स बाहर निकल आते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और होंठों की रंगत निखर जाती है। तीसरा गुलाब की पंखुड़ियों का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फटे होंठों का सूजन दूर करती है और हीलिंग में मदद मिलती है। वहीं, दूध होंठों को मॉइस्चराइज करता है और इसकी रंगत निखारता है।
टमाटर में विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें कुछ फ्लेवोनाइड्स होते हैं जो कि असल में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और शरीर की बेहतरी के लिए काम करते हैं। पर गुलाबी होठ पाने के लिए जरूरी ये है कि आपके शरीर में खून की कमी ना हो और कुछ फ्लेवोनाइड्स हों। जो कि टमाटर में है। तो आप अगर नेचुरल गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं तो रोज एक टमाटर जरूर खाएं।
चुकंदर का जूस पीने के वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन इसका एक सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। इसक अलावा इसका फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में डॉक्सिन को बाहर करता है और खून की सफाई करता है, जिससे शरीर की रंगत खुल कर नजर आती है। लगातार चुकंदर का जूस पीने से आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और गालों पर और होंठों पर लाली आती है। साथ ही ये शरीर में नेचुरल हाइड्रेशन का भी बहाल करता है। तो, इन नेचुरल तरीकों की मदद से आप नेचुरल मुलायम और गुलाबी होंठ पा सकते हैं।