
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : July 11, 2025 11:05 AM IST
Tamanna Bhatia Apne Chehre Par Kya Lagate Hain: हर महिला चाहती है कि उसके चेहरा का निखार बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही नेचुरल हो जाए, लेकिन हम उनकी देखा देखी में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। खासकर अगर हम तमन्ना भाटिया की बात करें तो उनके चेहरे का निखार ऐसा लगता है जैसे सफेद मक्खन हो। एकदम साफ और कोमल।
लेकिन क्या आप जानते हैं जिस एक्ट्रेस की देखा-देखी में आप ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं वो खुद एक घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं? जी हां ये सच है और आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके तमन्ना भाटिया अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि तमन्ना भाटिया अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमालनहीं करती हैं, बल्कि घर पर मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इस नुस्खे में चंदन का इस्तेमाल किया गया है जो स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं इस पैक को बनाने के लिए और क्या चाहिए?
चंदन से स्क्रबबनाने के लिए तमन्ना भाटिया चंदन, कॉफी और शहद का इस्तेमाल किया है। ये तीनों ही इंग्रीडिएंट्स नेचुरल है और चेहरे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद भी हैं। आइए अब हम इन्हें चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका जानें।
View this post on Instagram
तमन्ना भाटिया ने बताया कि सबसे पहले आप एक कटोरी में 1 चम्मच चंदन, 1 चम्मच कॉफी और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार स्क्रब को आप अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छे से स्क्रब करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन ग्लो करने लगी है और साफ दिख रही है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।