Rakhi Week पर चेहरे पर लगाएं ये खास पैक, खूबसूरती देख जल-भून जाएंगी लड़कियां

Raksha Bandhan Ke Liye Beauty Tips: अगर आप राखी में सभी बहनों और कजिन्स में सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं तो आज से ही अपने चेहरे पर ये 3 नुस्खे लगाना शुरू कर दें। राखी तक आपकी स्किन का ग्लो देख कर कोई जल-भुन जाएगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 4, 2025 12:08 PM IST

Raksha Bandhan Beauty Tips: बहनों को हमेशा एक ही त्योहार का इंतजार रहता है और वो है रक्षाबंधन, जिस दिन न सिर्फ उन्हें भाइयों से उपहार मिलता है। बल्कि इस दिन सभी बहनें नए कपड़े पहनती हैं और खूब सजधज कर तैयार भी होती हैं। खासकर मेकअप की बात करें तो बहनों में सबसे ज्यादा सुंदर दिखने के लिए कई लड़कियां भर-भरकर मेकअप भी करती हैं। मेकअप करने कोई सुंदर नहीं दिखा है बल्कि जब आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है, चेहरा पर तभी खूबसूरती दिखती है।

राखी आने अब बस यही हफ्ता बाकी है, इसलिए आज हम आपको इस लेख में राखी वीक के लिए 3 बहुत ही असरदार नुस्खे बताने वाले हैं, जिन्हें एक-एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करना है। राखी तक आपके चेहरे पर ऐसा ग्लो आ जाएगा कि मेकअप करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आस-पड़ोस की सारी लड़कियां जल-भुन जाएंगी। आइए जानते हैं राखी वीक के लिए स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स। (Rakhi Week Ke Liye Beauty Aur Skin Care Tips)

राखी पर चेहरे पर क्या न करें? (What Not To Do With Your Skin On Festivals)

कई लड़कियां अपनी बहनों और आस-पड़ोस की लड़कियों से सुंदर दिखने के लिए मेकअप करती हैं, लेकिन इससे खूबसूरत दिखने के बजाय उनका चेहरा और भी काला दिखने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ मेकअप करना ही काफी नहीं होती है, बल्कि सही प्रोडक्ट और स्किन केयर का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कैसे करें त्वचा की देखभाल(Skin Care Kaise Kare)

त्योहारों पर ऐसे रखें स्किन का ख्याल (How To Take Care Of Your Skin During Festivals)

पूरे हफ्ते त्वचा की देखभाल न करना और भी राखी के दिन मेकअप करने से आपकी स्किन ग्लो नहीं करेगी। बल्कि जब आप एक हफ्ते पहले से अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरू करते हैं तो चेहरे पर ग्लो आता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 बहुत ही असरदार नुस्खे बताने वाले हैं जिन्हें आपको राखी वीक पर एक-एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करना है। जैसे कि पहला नुस्खा सोमवार को, दूसरा बुधवार और तीसरा शुक्रवार को आजमाना है, ताकि शनिवार यानी राखी के दिन आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए।

सोमवार को चेहरे पर लगाएं खास लेप (Monday Skin Care And Beauty Tips)

हफ्ते के पहले दिन निखार लाने के लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच ओट्स व 1 विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेना है। ये नुस्खा न सिर्फ आपकी स्किन ग्लोइंग बनाएगा, बल्कि नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगा त्वचा को गहराई से साफ भी करेगा। आप अपनी फ्री टाइम के हिसाब से इसे कभी भी लगा सकती हैं और चेहरे पर ग्लो लाने वाले नुस्खे का लाभ पा सकती हैं।

बुधवार को दिन में दो बार करें फेस आइसिंग (Face Icing tips)

फेस आइसिंग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद होता है, जिसे अगर चेहरे पर किया जाए तो त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। आप चाहें तो इस रात पहले चावल के पानी से आइस क्यूब तैयार कर सकती हैं और अगले दिन उसे फेस पर घिस सकती हैं। वरना नॉर्मल, एलोवेरा जेल या गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

राखी से एक दिन पहले दें नेचुरल फेशियल (Facial At home on Rakhi)

राखी से एक दिन पहले यानी कि शुक्रवार को आप पहले चीनी के बूरे और पानी की मदद से अपने फेस पर स्क्रब करें, और फिर 3 मिनट बाद इसे साफ कर दें। दूसरे स्टेप में आप शहद और एलोवेरा जेल की एक लेयर अपने फेस पर 15 मिनट रखने के बाद मुंह धो लें। आखिरी स्टेप में आप गुलाब जल में कच्चा दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक सूखने के बाद फेस वॉश कर लें। ये तीनों ही रेमेडी आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद साबित होंगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ज्यादा मेकअप करने से क्या होता है?

अगर आप ज्यादा मेकअप करते हैं तो ये आपकी त्वचा को हल्का डल कर सकता है, स्किन को डैमेज कर सकता है और नेचुरल निखार को कम कर सकता है।

चेहरे पर निखार लाने के लिए रोज क्या लगाएं?

रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 टिप्स क्या हैं?

आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।

रक्षाबंधन में मेकअप कैसे करें?

रक्षाबंधन के दिन आप ब्राइट मेकअप की जगह न्यूड मेकअप करना चुनें, आजकल यह ट्रेंड में है और लुक को खूबसूरत दिखाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source