Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Karwa Chauth Par Glow Ke Liye Gharelu Nuskha: करवा चौथ आने में अब बस 4 दिन (10 अक्टूबर) बाकी हैं, ऐसे में सभी महिलाओं ने पार्लर की बुकिंग भी कर ली होगी। मेकअप भले ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को नरिश व ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो उसके लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए आपकी स्किन को ग्लोइंग व सॉफ्ट बनाने में फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि हमारा आज का लेख मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका है। जिसमें आप सही तरीके व सामग्री की मदद से एक ऐसा पैक तैयार कर सकते हैं जो आपके चेहरे के ग्लो को इतना बढ़ा देगा कि आपके पति को आपसे फिर से प्यार हो जाएगा। आइए हम इस पैक को बनाने का तरीका जानें।
हम में से कई महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और नेचुरल चीजों को अंडरएस्टिमेट कर देती हैं। यही आपकी सबसे बड़ी गलती है। जिस मुल्तानी मिट्टी को सब आम समझ कर छोड़ देते हैं वह त्वचा से तेल को सोखने, दाग-धब्बों को हल्का करने, रंगत को निखारने, पोर्स को साफ करने, डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाने और त्वचा को नेचुरल सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। आइए हम मुल्तानी मिट्टी को इस्तेमाल करने का तरीका जानें।
मुल्तानी मिट्टी से करवा चौथ के लिए फेस पैकबनाने के लिए आपको चाहिए-
नोट- अगर आपको इस पैक को गले या गर्दन पर इस्तेमाल करना है तो सामग्री की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। वहीं अगर आपको इन में से किसी भी सामग्री से एलर्जी है तो उसे स्किप करना न भूलें।
सबसे पहले आप रात को सोने से पहले एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जलडालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इस बात का खास ध्यान रखें कि पैक को साफ करने के बाद हमारी स्किन को नरिशमेंट की जरूरत होती है, इसलिए माइल्ड मॉइस्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें। साथ ही अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो डायरेक्ट पैक लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूरत करें वरना त्वचा को नुकसान हो सकता है। यह त्वचा की देखभाल करने का सही तरीका है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुल्तानी मिट्टी को कई तरीकों से लगाया जा सकता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पोर्स को हेल्दी बनाती है और निखार बढ़ाती है।
दिन में सिर्फ एक बार मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए क्योंकि ये स्किन को डाई कर सकती है।
रोज मुल्तानी मिट्टी लगाने से पोर्स साफ होंगे, एक्स्ट्रा ऑयल कम होगा, डेड स्किन सेल्स हटेंगे और त्वचा में निखार आएगा।