Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Natural Makeup Remover: अधिकतर महिलाएं ऑफिस या फिर किसी पार्टी में जाने से पहले चेहरे पर कई तरह के मेकअप अप्लाई करती हैं। मेकअप करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। इसके बाद जब भी वह घर लौटती हैं, तो मेकअप रिमूवर की मदद से मेकअप हटाती हैं। कई महिलाएं मार्केट में मौजूद केमिकलयुक्त मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो सकती है। साथ ही कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि नैचुरल तरीकों से मेकअप हटाएं। नैचुरल तरीकों से मेकअप हटाने से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी। साथ ही इससे कई अन्य लाभ होंगे। आइए जानते हैं मेकअप हटाने के लिए कौन से नैचुरल उपाय अपनाएं?
मेकअप हटाने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे मेकअप हटने के साथ-साथ स्किन की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में
चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल की मदद से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इसे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इसके बाद कॉटन की मदद से मेकअप हटाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे मेकअप अच्छी तरह से रिमूव हो जाएगा।
मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल से मेकअप हटाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसके बाद कॉटन की मदद से चेहरा धो लें। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी। साथ ही चेहरे पर निखार आएगा।
चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आप मलाई का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए चेहरे पर 1 चम्मच मलाई लगाकर हथेली की मदद से अच्छी तरह मसाज करें। इसके बाद कॉटन की मदद से इसे साफ कर लें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट होगी।
चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आप कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच कच्चा दूध लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। फिर कॉटन की मदद से मेकअप हटाएं। इससे मेकअप अच्छी तरह से निकल जाएगा। साथ ही स्किन काफी सॉफ्ट होगी।
बादाम का तेल
बादाम का तेल भी मेकअप हटाने के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए चेहरे पर 1 चम्मच बादाम का तेल लगाएं। इसके बाद चेहरे की मसाज करें। फिर कॉटन की मदद से चेहरे से मेकअप हटाएं।
इन नैचुरल तरीकों से आप चेहरे से मेकअप हटा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन चीजों से एलर्जी की परेशानी है तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।