Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Alia Bhatt Skin Care Routine : बॉलीवुड की स्वीट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की स्किन काफी क्लीन है। इसलिए हर कोई उनकी तरह स्किन पाना चाहता है। उनकी स्किन की चमक के दिवाने न सिर्फ लड़के हैं, बल्कि लड़कियां भी उनकी तरह स्किन पाना चाहती हैं। अगर आप भी आलिया भट्ट की तरह स्किन चाहती हैं, तो इसके लिए आप उनके द्वारा फॉलो किए जाने वाले स्किन रुटीन को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं आलिया भट्ट जैसी स्किन पाने के लिए क्या करें?
स्किन केयर रुटीन के दौरान स्किन पर प्रोडक्ट्स लगाने से पहले स्किन को तैयार करना बहुत ही जरूरी होता है। आलिया भट्ट भी अपनी स्किन को मेकअप के लिए तैयार करने से पहले फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती हैं। इससे वे अपनी स्किन को नम करती हैं। इसके बाद स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए और सूजन को कम करने के लिए फेस रोलर का प्रयोग करती हैं।
कैमरे के सामने आने के लिए आंखों की केयर करना भी बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आंखों के आसपास काले घेरे और सूजन हो सकती है। इससे बचने के लिए आलिया आंखों के आसपास हाइलूरोनिक एसिड और एलोवेरा युक्त आई क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। यह आंखों को काले घेरे और सूजन से बचाव कर सकता है।
नियासिनमाइड स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन को सुस्ती, टेक्चर और सूजन को कम करने के लिए बेस्ट माना जाता है। आलिया भट्ट अपनी स्किन को स्वस्थ रखने और इसे हाइड्रेट बनाए रखने के लिए नियासिनमाइड का प्रयोग करती हैं। इसे आपको अपने स्किन केयर रुटीन में मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए।
कैफीन न सिर्फ शरीर को एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस कराता है, बल्कि स्किन के लिए भी यह काफी अच्छा होता है। कैफीनयुक्त ड्रॉप्स के प्रयोग से स्किन की सूजन कम होती है। साथ ही यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को काफी अच्छा कर सकता है।
स्किन केयर रुटीन में फेस मास्क लगाना भी बहुत ही जरूरी होता है। वे बेदाग निखार के लिए DIY फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। उनकी अपनी खुद की रेसिपी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी स्किन को स्वस्थ और बेदाग चमक देने के लिए शहद को पपीते या संतरे के पाउडर के साथ मिलाकर लगाना पसंद करती हैं, जिसे 15 मिनट तक लगा रहने देती हैं। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लेती हैं।