Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Chehre Par Nikhar Kaise Paye: सर्दियों में अक्सर हमारा चेहरा काला और डल नजर आता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे चेहरे पर तेल जमा होना या थिक टेक्सचर वाली क्रीम का इस्तेमाल करना। विंटर में हमारी स्किन ड्राई हो जाती है, जिसे ठीक करने के लिए हम मॉइस्चराइजर जैसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर यह आपकी त्वचा को पहले से डार्क कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
हमारा यह समझना बहुत जरूरी है कि गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी यह स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी में हमें समझ नहीं आता है कि अब भला चेहरे का निखार वापस कैसे लाया जाए? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो हमारे बताए इन तीन नुस्खों को आजमा सकते हैं। उन्हें घर पर उपलब्ध चीजों से तैयार किया गया है, जो हमारी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानें ये 3 नुस्खे कौन से हैं।
देखें, हमारा चेहरा इसलिए भी डल पड़ सकता है, क्योंकि उसकी सही से सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो 1 चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2-3 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 3 मिनट के लिए स्क्रब करें।
इसके बाद आप 10 मिनट के लिए इस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। ध्यान रखें कि तौलिए से चेहरा पोछने के बाद आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमालकरें। भर-भरकर मॉइस्चराइजर लगाने की गलती न करें वरना चेहरा काला दिख सकता है।
यह कई स्टडी में भी अप्रूव है कि दूध हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यह खोई हुई रंगत को वापस लाने का काम करता है। आप पहले गुलाब जल से अपने चेहरे को साफ कर लें और फिर उसके बाद क्रीम की तरह दूध को अपने चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। यह काम आप रात को सोने से पहले करें ताकि सुबह तक वह बेहतर रिजल्ट दे पाए।
मुल्तानी मिट्टी हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें तेल को सोखने वाले और गंदगी को साफ करने वाले गुण होते हैं। अगर आप मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाते हैं तो यह समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइंस को हल्का करने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर इस्तेमाल करना कोई मुश्किल काम नहीं है।
आपको बस एक कटोरी में 1 टी स्पून मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करना है। यह आपकी स्किन को ठंडक देने, मॉइस्चर को बनाए रखने, पोर्स में जमी गंदगी को साफ करने और चेहरे पर कमाल का निखार लाने में मदद करेगा। आप हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
सेब त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सेब खाने से त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद मिलती है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पोर्स को हेल्दी बनाती है और निखार बढ़ाती है।