दिवाली की शाम को चाहिए ग्लो? दिन में दो बार लगा लें घर पर बना ये फेस पैक, पार्लर जैसा आएगा निखार

Skin care in diwali: शाम को दिवाली की पूजा से पहले ये खास तरह का फेस पैक लगाने से पार्लर जैसा निखार आता है। चलिए जानते हैं इस खास फेस पैक के फायदे और इसे बनाने के सही तरीके के बारे में

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 24, 2022 1:37 PM IST

(homemade face mask for glowing skin) दिवाली का त्योहार इसलिए खास होता है, क्योंकि इस दिन हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं। शाम की पूजा से पहले आपके घर में कई रिश्तेदार आ सकते हैं और आप भी अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। ऐसे में अपनी लुक का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दरअसल, हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं और ऐसे में चेहरे का निखार खराब हो जाता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि हम आपको एक खास फेस पैक के बारे में बताने वाले हैं। जिसे दिन में ही लगाकर आप दिवाली की पूजा तक अच्छा निखार पा सकती हैं। अगर आप भी अपनी डल स्किन से परेशान है, तो आपको जल्द से जल्द यह नुस्खा अपना लेना चाहिए। चलिए जानते हैं इस खास फेस पैक के बारे में। (how to make skin glow naturally at home)

टमाटर के फेस पैक से आएगा निखार

चेहरे पर जल्दी निखार लाने में टमाटर का फेस पैक भी एक अच्छा घरेलू नुस्खा हो सकता है। टमाटर के फेस पैक से स्किन में अतिरिक्त सीबम का उत्पादन करने में मदद मिलती है। साथ ही टमाटर में मौजूद साइट्रिक एसिड एक तरह से स्किन एक्सफोलिएटर के रूप में का काम करता है।

टमाटर फेस पैक के फायदे

टमाटर से बना फेसपैक स्किन के लिए पूरी तरह से नेचुरल होता है और इस कारण से इस से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। टमाटर का फेस पैक इस्तेमाल करने से निम्न फायदे मिल सकते हैं।

1. त्वचा में निखार लाए

स्किन में ग्लो लाने के लिए टमाटर से बना फेस पैक काफी अच्छे से काम करता है। अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो टमाटर से बने फेस पैक को 2 घंटे में दो बार लगा लें।

2. ऑयली स्किन को दूर करे

त्वचा में तेल का उत्पादन कम करने में भी टमाटर काफी मददगार है और इसलिए इस से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से ऑयली स्किन की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

3. पिंपल का खतरा कम करे

मुंहासों के खतरे को कम करने के लिए भी टमाटर का फेस पैक लगाया जा सकता है। अगर आपकी स्किन में पिंपल ज्यादा आते हैं, तो हफ्ते में एक या दो बार इसे जरूर लगा लेना चाहिए।

4. एजिंग के लक्षण रोके

पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण हमारी त्वचा भी बूढ़ी होने लगती है, जिसे स्किन एजिंग कहा जाता है। टमाटर से बना फेस पैक स्किन की एजिंग को धीमा करता है।

इस फैस पैक के लिए सामग्री

टमाटर से बने इस फेस पैक को बनाने के लिए कुछ टमाटर के साथ-साथ अन्य चीजें भी चाहिए होती हैं -

  • 1 छोटा टमाटर
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दूध

कैसे बनाएं टमाटर फेस पैक

इस फेस पैक को बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले टमाटर लें और उसके काटकर अंदर के बीज निकाल दें। इसके बाद टमाटर के पल्प को अच्छे के ग्राइंड कर लें और इसमें शहद व दूध मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब यह चेहरे पर लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

चेहरे पर कैसे लगाएं

जब आपका टमाटर का फेस पैक बन कर तैयार हो जाए तो उसके बाद साफ पानी से मुंह धो लें। सूती कपड़े से मुंह को साफ करें और पूरी तरह से सूखने के बाद इसे लगा लें। टमाटर के इस फेस पैक को कम से कम 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो एक घंटे बाद फिर से इसे इसी विधि के साथ बनाकर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source