Navratri 2026: कीर्तन में जाने से पहले लगाएं ये 1 फेस पैक, सारी पड़ोसन पूछेंगी 'पार्लर गई थी क्या?'
Navratri Mai Sabse Sundar Kaise Dikhe: दिन में कीर्तन में जाना है? आइए आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताते हैं जो चेहरे पर कमाल का निखार ला देगा और पार्लर जैसा ग्लो देगा।
Navratri Kirtan Mai Sabse Sundar Kaise Dikhe: नवरात्रि शुरू हो चुकी है और जाहिर सी बात है कि आपको आस-पड़ोस से कीर्तन में जाने का न्योता तो आएगा ही। नवरात्रि के नौ दिन के कीर्तन में सभी महिलाएं बहुत ही सच-संवर कर आती हैं। ऐसे में आप भी चाहती होंगी कि कुछ इस तरह तैयार हों या फिर आपके चेहरे की रंगत इतनी बढ़ जाए कि बिना मेकअप भी आपके चेहरे का ग्लो सबसे ज्यादा नजर आए।
इसलिए आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जिसे लगाने के बाद आपके चेहरे से सारी गंदगी और थकान गायब हो जाएगी और फेस नेचुरली ग्लो करने लगेगा। कीर्तन में जाते ही सभी पड़ोसनें आपसे बस एक ही सवाल करेंगी कि 'पार्लर गई थी क्या?' या फिर 'चेहरे पर क्या लगाकर आई हो?' आदि-आदि। ऐसे कॉम्पलीमेंट कि महिला को अच्छे नहीं लगते हैं, तो आइए एक नुस्खे की मदद से आपको भी ऐसे ही कमेंट दिलवाएं।
पहले जानें चेहरा साफ करना क्यों जरूरी है?
देखें अगर आप बिना फेस को क्लीन किए कहीं भी जाते हैं तो पसीना, धूल-मिट्टी और गंदगी हमारी स्किन पर चिपक जाती है। यह स्किन ब्रेकआउट का कारण बनती है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ाती है। लेकिन अगर आप केमिकल की जगह नेचुरल रेमेडी की मदद लेते हैं तो यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और नेचुरल ग्लो भी देता है।
चेहरे पर क्या लगाने से आएगा ग्लो?
जिन नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
- 2 चम्मच बेसन
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच चीनी का बुरादा
- 1-2 चम्मच गुलाब जल
इन सभी चीजों से फेस पैक बनाने से पहले आप अपने पास एक बाउल भी रख लें। आइए अब हम आपको फेस पैक बनाने का तरीका बताएं।
नवरात्रि ग्लो के लिए फेस पैक कैसे बनाएं?
सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें दही, बेसन और बादाम का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसमें चीनी का बुरादा और 2 चम्मच गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। लीजिए तैयार है फेस पैक। इसे आप कीर्तन में जाने से 15 मिनट पहले लगाएं और समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें। फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है और लाइट मेकअप के साथ जब आप कीर्तन में जाती हैं तो सारी पड़ोसन आपको देखती रह जाएंगी।
नुस्खे में चीनी का बुरादा इस्तेमाल करने के फायदे
हमने इस फेस पैक में चीनी के बुरादा का इस्तेमालकिया है, क्योंकि यह आपके पोर्स में जाकर स्क्रब की तरह काम करता है, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को रिमूव करने में मदद करता है। स्किन को स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि जब पोर्स क्लियर नहीं होते हैं तो चेहरे पर काले-काले दाने से दिखते हैं और यह लंबे समय तक साफ न हों तो पिंपल्स पैदा कर सकते हैं।
इस नुस्खे को आजमाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
देखें चाहे केमिकल वाला कोई प्रोडक्ट हो या नेचुरल चीजों से बना घरेलू नुस्खा, इन सभी को इस्तेमाल करने से पहले हर किसी को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। पैच टेस्ट इसलिए जरूरी होता है क्योंकि जब हम अनजाने में कुछ भी अपनी स्किन या चेहरे पर लगाते हैं तो यह रेडनेस और जलन पैदा कर सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।