Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Karwa Chauth Beauty Tips: करवा चौथ आने में बस अब तीन दिन बाकी हैं और आप अपना चेहरा देखिए, कैसे मुर्झा सा गया है और फीका पड़ गया है। अगर करवा चौथ के दिन आप ऐसे चेहरे के साथ तैयार होंगी तो खूबसूरती कम नहीं हो जाएगी? ऐसे में भले ही आप मेकअप व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके ऊपरी तौर पर सुंदर दिख सकती हैं, लेकिन अगर स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाना है तो उसके लिए चेहरे की डलनेस को दूर करना होगा।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी ब्यूटी व स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अभी से फॉलो करके अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। हम आपको एक स्किन ब्राइटनिंग जूस, फेस पैक और सलाद के बारे में बताने वाले हैं। ये 3 नेचुरल तरीके से आपकी त्वचा को निखार देने में मदद करेंगे। आइए बिना देर किए हम इन्हें बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका जानें।
आप अपनी स्किन को चमकदार निखार देने के लिए चुकंदर का जूस पी सकते हैं। लेकिन इसमें और भी सामग्रियों का इस्तेमाल करें। जैसे-
आप मिक्सी में इन सभी चीजों को पानी सहित डाल दें और मिक्सी में पीसकर एक गिलास में भर दें। आप इसे रोज सुबह पीना शुरू कर दें ताकि आपकी त्वचा एकदम फ्रेश फील करे। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए सेंधा नमक भी मिक्स कर सकते हैं और काली मिर्च पाउडर भी।
हम चाहते हैं कि करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चांद की तरह रोशनी बिखेरे, इसलिए आप हमारे बताए इस नुस्खे को आजमा सकती हैं। आपको चाहिए 1 चम्मच बेसन, 3-4 चम्मच कच्चा दूध, 3-4 चम्मच गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी। इन सभी चीजों मिक्स करके स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन कैसे ग्लो करती है। आप इस नुस्खे को करवा चौथ से पहले रोजाना लगाएं। साथ ही ध्यान रखें कि फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें।
हम क्या खा रहे हैं, इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे सलाद की रेसिपीबताने वाले हैं जिसे खाकर आप अपनी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ा सकते हैं जो स्किन को रेडिएंट ग्लो दे सकते हैं। आइए पहले आपको बताते हैं कि सलाद बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत है।
Highlights
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।