
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : October 9, 2025 11:13 AM IST
Chehre Par Chawal Ke Aate Ka Istemal: हर महिला व स्कूल कॉलेज जाने वाली लड़की चाहती है कि उसकी स्किन बहुत ही साफ, क्लीयर और फ्लोलेस हो जाए, लेकिन आज कल जिस धड़ल्ले से केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो रहा है। हर किसी के लिए चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना मुश्किल हो गया है। भले ही ये काम मुश्किल हो,लेकिन नामुमकिन तो नहीं। आपको चाहिए बस एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसे बनाने के लिए सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया हो।
इसलिए आज हम आपको चेहरा गोरा और चमकदार बनाने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। चावल का आटा एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है जिससे आप अपने चेहरे की त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। साथ ही इससे तैयार फेस पैक को बनाने के लिए सभी तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है तो त्वचा को निखारने में फायदेमंद साबित होगी। तो फिर देर किस बात की है? आइए बिना देर किए हम जाते हैं चेहरे पर सही तरीके से चावल के आटे का इस्तेमाल करने का तरीका।
चावल का आटा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। बिना देर किए आइए आज हम आपको चेहरे पर सही तरीके से चावल के आटे का इस्तेमाल करने का तरीका बताएं।
चावल के आटे का फेस पैक बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्रियों की जरूरत है-
यह नुस्खा त्वचा को साफ करता है क्योंकि चावल के आटे में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है व त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो यह उन्हें हल्का करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
सबसे पहले आप पानी उबालें, उसमें अलसी और चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें। और फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 10 से 20 मिनट बाद धो लें।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।