दिल्ली की हवा डैमेज कर रही है आपकी स्किन, इन नुस्खों से चेहरे पर लाएं खोया निखार
How to remove dullness from face : अगर खराब मौसम व प्रदूषण की वजह से आपकी त्वचा ने अपना निखार खो दिया है, तो कुछ टिप्स की मदद से आप अपना खोया निखार फिर से पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
How can I glow in 7 days : दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ता प्रदूषण आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं। इसके अलावा बदलता मौसम और तेज हवाओं के चलते भी स्किन ड्राई होने लगती हैं। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि, कई बार अच्छे मॉइश्चराइजर, क्लींजर और क्रीम भी सही रिजल्ट नहीं दे पाती है। इसकी वजह यह होती है कि ये सभी चीजें स्किन के ऊपरी हिस्से पर काम करती है, जबकि त्वचा की ड्राईनेस और पोषण अंदरूनी होता है। ऐसे में न सिर्फ त्वचा को बाहरी बल्कि अंदरूनी देखभाल की भी जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यदि स्किन पर प्रदूषण और धूप की वजह से एक परत जम गई है, तो इसे किस तरीके से हटाया जा सकता है। ताकि त्वचा अपना खोया निखार फिर से पा सके।
त्वचा की डलनेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके
स्किन की डीप क्लीनिंग है जरूरी
त्वचा पर अगर प्रदूषण की वजह से बाहरी गंदगी की एक परत जम गई है, तो इसे दूर करने के लिए त्वचा की डीप क्लीनिंग जरूरी है। इसके लिए त्वचा को दिन में तीन बार अच्छे से साफ करना जरूरी होता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए सामान्य फेस वॉश की बजाय ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना जरूरी है।
एक्सफोलिएट से पाएं निखार
त्वचा को निखारने व डलनेस को दूर करने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। इससे न सिर्फ त्वचा की गंदगी साफ होती है, बल्कि त्वचा का छिपा निखार भी सामने आता है। इसके लिए सप्ताह में आप दो-तीन बार एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई अच्छा एक्सफोलिएटर यूज कर सकते हैं।
विटामिन सी युक्त सीरम या क्रीम लगाएं
धूल भरी हवा और धूप की वजह से स्किन ड्राई होने के साथ-साथ टैन भी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए विटामिन सी युक्त सीरम या क्रीम लगाना फायदेमंद होता है। इससे स्किन फ्री-रेडिकल्स से तो सुरक्षित रहती ही है, साथ ही कॉम्लेक्शन भी सुधरता है। इसके अलावा, भी विटामिन सी सीरम त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी
स्किन की प्राकृतिक नमी और ग्लो को बनाए रखने के लिए स्किन का हाईड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। जरूरी नहीं है कि आप पानी ही पिएं, आप जूस या कोई अन्य हेल्दी ड्रिंक पी सकते हैं। इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन ग्लो करती है। इसके अलावा, त्वचा पर कोई हाईड्रेटेड क्रीम या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
धूप में निकलने से पहले लगाएं सनस्क्रीन
धूप त्वचा कका निखार बहुत जल्दी छीन लेती है। ऐसे में जब भी बाहर निकलें, उससे पहले त्वचा पर एसपीएफ सनस्क्रीन जरूर लगा लें। यह आपकी त्वचा को न सिर्फ धूप, बल्कि खराब हवा और प्रदूषण से बचाने का काम भी करती है।
Highlights
- खराब होती स्किन पर विटामिन सी युक्त सीरम लगाएं।
- दूषित होती हवा से स्किन को बचाने के लिए ढेर सारा पानी पिएं।
- धूप में बाहर निकलना कम करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।