घर पर बने तेल से भी बालों को बना सकते हैं बाउंसी, जानें DIY हेयर ऑयल बनाने की विधि

How to get bouncy hair : हम आपको अपने बालों के लिए घर का बना तेल तैयार करने के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों को बाउंसी बनाने में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 16, 2021 7:46 PM IST

How to get bouncy hair : लड़कियों को बाउंसी बाल बहुत ज्यादा पसंद होते हैं और हो भी क्यों न? बाउंसी बाल हर किसी को भाते हैं लेकिन बालों को बाउंसी कैसे बनाया जाए ये सबसे बड़ी परेशानी है। बालों को बाउंसी बनाने के लिए आप घर में रखे तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, घर में रखी कुछ चीजें बड़ी काम की हैं और इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व बालों को पोषण देते हैं और उन्हें चमकदार के साथ-साथ बाउंसी भी बनाते हैं। इस लेख में हम आपको अपने बालों के लिए घर का बना तेल तैयार करने के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों को बाउंसी बनाने में मदद करेगा। ये तरीका आपके सुस्त बालों में जान डाल देगा तो आइए जानते हैं इन तेलों को बनाने का तरीका।

ये 3 DIY हेयर ऑयल बनाएंगे आपको बालों को बाउंसी

DIY एलोवेरा हेयर ऑयल

एलोवेरा ऑयल में बालों को झड़ने और डैंड्रफ को रोकने व ड्राई स्कैल्प का इलाज करने जैसे कई फायदे होते हैं। इतना ही नहीं यह आपके बालों को मजबूती के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करने का काम करता है और आपके स्कैल्प व बालों के पीएच संतुलन को भी बेहतर बनाता है।

कैसे बनाएं एलोवेरा DIY हेयर ऑयल

1-एलोवेरा की एक पूरी टहनी तोड़ लें और इसको दो हिस्सों में काट कर सारा जेल निकाल लें।

2-आधा कप एलोवेरा जेल लें और इसमें आधा कप नारियल का तेल मिलाएं।

3-मिश्रण 50-50 की मात्रा में होना चाहिए।

4-मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक गर्म करें और गर्म होने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें।

5-इस ठंडे मिश्रण में रोजमैरी एशेंशियल ऑयल की 5 बूंदें डालें।

इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले 2 सप्ताह तक किसी ठंडी जगह और एक सीलबंद बोतल में रख दें।

DIY आंवला हेयर ऑयल

इस DIY हेयर ऑयल के इस्तेमाल से आप टूटते बालों, जल्दी सफेद होते बालों और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। यह बालों को बढ़ाने में मदद करता है और आपकी स्कैल्प को ठंडा रखता है, जिससे आपके चमकदार और काले हो जाते हैं।

कैसे बनाएं DIY आंवला हेयर ऑयल

1- 2 आंवला के 4-4 टुकड़ों में काट लें और छाया में सूखने के लिए रख दें। इन्हें सूखने के लिए कम से कम 1 घंटे का समय दें।

2-आंवला के सूखे टुकड़ों में 2 बड़े चम्मच तिल का तेल और 4 बड़े चम्मच कच्चा नारियल तेल मिलाएं।

3-इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक उसमें बुलबुले न आने लगें।

4-ऐसा होने के बाद इसे पैन में ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

5-ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को किसी हवा बंद बोतल में भरकर एक हफ्ते के लिए छोड़ दें। उसके बाद ही इसका प्रयोग ,करें।

DIY गुड़हल हेयर ऑयल

गुड़हल को विटामिन ए, सी और अन्य पोषक तत्वों से संपन्न माना जाता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये गिरते बालों को रोकता है साथ ही आपके बालों को रेशमी और चमकदार बनाता है।

कैसे बनाएं DIY गुड़हल हेयर ऑयल

1- ½ कप गुड़हल के पत्ते और 2 गुड़हल के फूल लें।

2-इन्हें ठंडे पानी से धोकर धूप में या ओवन में सुखा लें।

3-एक पैन में एक चौथाई कप ऑर्गेनिक नारियल तेल और आधा कप बादाम का तेल डालें।

4-अब इसमें सूखे गुड़हल की पंखुड़ियां और फूल डाल दें।

5-धीमी आंच पर 5 मिनट तक इस मिश्रण को गर्म करें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

6-ठन्डे तेल को छानकर एक हवा बंद बोतल में भर लें और 1 सप्ताह के लिए रख दें।

7-इस्तेमाल से पहले तेल को थोड़ा गर्म करें और फिर प्रयोग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.