सर्दियों में बेबी स्किन पाने के लिए क्या करें? जानें 3 नुस्खे, जिनसे गुलाबी होगी त्वचा

How to get baby face at home : सर्दियों में स्किन का रूखा होना काफी आम है। हालांकि, कुछ घरेलू फेस पैक्स की मदद से आप स्किन को एकदम बेबी सॉफ्ट बना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 27, 2026 12:59 PM IST

How to get baby soft skin overnight : आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपना ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में खान-पान पर तो ध्यान दिया ही नहीं जाता, साथ ही अपनी स्किन का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। जब त्वचा की देखभाल नहीं हो पाती है, तो स्किन काफी डल लगने लगती है। डल स्किन को ठीक करने के लिए वैसे तो बाजार में हजारों प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन कुछ देसी नुस्खों की मदद से भी आप अपनी त्वचा को बेदाग, निखरा हुआ और ग्लोइंग बना सकती हैं। तो अगर आप भी बिल्कुल बेबी सॉफ्ट स्किन चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही देसी फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बड़े काम के हो सकते हैं।

सर्दियों में बच्चों जैसी सॉफ्ट स्किन कैसे पाएं?

एलोवेरा और गुलाब जल का जेल मास्क

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह रिफ्रेशिंग और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूरहोता है। यह त्वचा को सॉफ्ट तो बनाता ही है, साथ ही चेहरे की रेडनेस व एलर्जी से भी राहत दिलाने में कारगर होता है। वहीं, गुलाब जल स्किन को क्लियर और फ्रेश बनाता है। तो अगर आप भी अपनी त्वचा को निखरा हुआ बनाना चाहती हैं, तो फ्रेश एलोवेरा जेल में गुलाबजल को मिलाकर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाए। 5 मिनट धोने के बाद आपको फर्क खुद महसूस होगा।

मलाई और शहद का फेस मास्क

सर्दियों में स्किन काफी ड्राई और बेजान हो जाती है। त्वचा के रूखेपन की वजह से स्किन का ग्लो भी खत्महो जाता है। ऐसे में चेहरे का खोया निखार और नमी वापस पाने के लिए आप मलाई और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। जहां मलाई त्वचा की रंगत को निखारने और उसे सॉफ्ट बनाने का काम करती है, वहीं शहद त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करता है। ऐसे में एक चम्मच मलाई के साथ एक चम्मच शहद मिलाएं और स्किन पर अच्छे से मसाज करें। इसके आपको काफी फायदा होगा। हफ्ते में 2-3 बार आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत ज्यादा अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसमें हल्दी भी मिला सकती हैं।

केला और दूध का फेस मास्क

केला भी कई गुणों से भरपूर होता है। अगर आप अपने स्किन को ब्राइट, क्लियर और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो केले को मैश करके उसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से लगाए। करीब 10 मिनट बाद फेस को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आप देखेंगे कि न सिर्फ चेहरे की गंदगी दूर हुई है, बल्कि स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी हो गई है। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Highlights

  • मौसम में नमी की कमी के कारण स्किन काफी ड्राई हो जाती है।
  • केला आपकी स्किन को सॉफ्ट करता है।
  • मलाई स्किन को सॉफ्ट करने के लिए असरदार है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source