Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sunburn Treatment: अभी से जलने लगी है धूप से त्वचा? इन 5 तरीकों से करें ठीक

Sunburn Se Kaise Bache: क्या आप भी अभी से गर्मी में जाकर सनबर्न का शिकार हो रहे हैं? आइए आपको बताते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है।

Sunburn Treatment: अभी से जलने लगी है धूप से त्वचा? इन 5 तरीकों से करें ठीक

Written by Vidya Sharma |Published : March 16, 2026 9:55 AM IST

Summer Mai Skin Ki Care Kaise Kare: अभी गर्मियां पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई हैं, लेकिन तेज धूप ने त्वचा को इतना जलाकर रख दिया है कि 10 मिनट भी बाहर खड़े नहीं रह सकते हैं। ऐसी स्थिति को ही सनबर्न कहा जाता है, जो तब होता है जब त्वचा लंबे समय तक सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आती है। इससे हमारी स्किन की बाहरी लेयर को बहुत नुकसान होता है और वह सेंसिटिव हो जाती है।

हल्का सनबर्न एक बार को कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन बार-बार होने वाला सनबर्न हमारी स्किन के एजिंग प्रोसेस को बढ़ाता है और स्किन को डैमेज कर देता है। यही कारण है कि कई डर्मेट हर बार घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप काफी हद तक अपनी स्किन को सनबर्न के नुकसान से बचा सकते हैं। आइए बिना देर किए हम इन नुस्खों के बारे में जानें।

पहले जानें सनबर्न होने के क्या कारण हैं?

जैसा कि हमने आपको बताया सनबर्न मुख्य रूप से सूरज की UVB किरणों के कारण होता है। यानी कि जब हमारी स्किन लंबे समय तक धूप में रहती है वो भी बिना किसी प्रोटेक्शन लेयर के तो स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं। इससे त्वचा में सूजन, जलन और रेडनेस दिखाई देने लगती है। कुछ लोगों के तो स्किन लाल ही हो जाती है जैसे जल गई हो। आइए हम इस समस्या से निपटने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

Also Read

More News

ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

गर्मी के इस मौसम में टंकी से आने वाला पानी बहुत गर्म होता है, ऐसे में पहला काम तो आप यह करें कि सुबह ही जल्दी ठंडे या नॉर्मल पानी से नहा लें। और दूसरा काम यह कि घर की बाल्टी या बर्तन भरकर रखें, ताकि अन्य किसी समय मुंह धोना हो या किसी और को नहाना हो तो सनबर्न से जली त्वचा पर गर्म पानी का इस्तेमालन कर पाए। आप चाहें तो स्थिति ज्यादा खराब होने पर बर्फ का टुकड़ा भी रगड़ सकते हैं।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि एलोवेरा में पानी की मात्रा 95% से अधिक होती है। साथ ही इसमें मौजूद नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण हमारी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में सनबर्न से बचने के लिएआप इस्तेमाल करने से 10 मिनट पहले एलोवेरा जेल या उसकी पत्ती को फ्रिज में रख दें और फिर इस्तेमाल करें। यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

स्किन को रखें मॉइस्चराइज

धूप से त्वचा जलने के बाद हमारी स्किन रूखी भी बहुत हो जाती है और उसकी सेंसिटिविटी भी बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें और उनकी सलाह अनुसार किसी अच्छी सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इन दोनों को ही आप घर या ऑफिस से बाहर निकलने से पहले लगाना बिल्कुल न भूलें।

पानी पीना है बहुत जरूरी

देखें सनबर्न से बचने के लिए आपको बहुत से बाहरी उपाय मिल जाएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने पानी पीने की कैपेसिटी को बढ़ाएं। शरीर में पानी की कमी सनबर्न के नुकसान को बढ़ाती है और कंडीशन को और खराब करती है। नॉर्मल पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, नींबू पानी पिएं और जूस भी। जो पसंद हो पिएं, लेकिन शरीर में पानी की कमी न होने दें।

धूप में जाने से बचें

इन सब उपायों के अलावा अगर आपको तेज धूप में जाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं तो या तो सुबह जल्दी निकलें या अगर निकल रहे हैं तो बॉडी को पूरा कवर करके निकलें। अगर तेज धूप में जाने से बच सकते हैं तो बचें। टाइट कपड़ों से बचें क्योंकि गर्मी में वह इरिटेशन पैदा करते हैं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो धूप में जाने से बचें क्योंकि सनबर्न हो सकता है।
  • सनबर्न से बचने के लिए हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • घर से बाहर निकलने से पहले बॉडी को फुल कवर करें और टाइट कपड़े पहनने से बचें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।