Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to get 100 clear skin naturally : सर्दियों का मौसम आ गया है और त्वचा भी ड्राई होनी शुरू हो गई है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में कम पानी पीने की वजह से और बिना नमी वाली हवा से त्वचा ड्राई हो सकती है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, जिससे स्किन रिफ्रेश और हाइड्रेटेड रहे। एक्सफोलिएशन आपकी स्किन को सर्दियों में भी सॉफ्टर एंड ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है, लेकिन कभी-कभी यह हार्श भी हो सकता है। ऐसे में जेंटल एक्सफोलिएशन काम आता है।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो सर्दियों में स्किन नाज़ुक होती है, क्योंकि ठंड त्वचा की नमी छीन लेती है, इनडोर हीटिंग और ड्राई कर देती है और अचानक आपका चेहरा टाइट, पपड़ीदार और सेंसिटिव लगने लगता है। ऐसे में एक्सफोलिएशन ज़रूरी है, लेकिन सर्दियों में कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दरअसल, हल्के एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इससे आपकी स्किन कड़ाके की सर्दियों के महीनों में भी सॉफ्ट और हेल्दी रहती है।
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप स्किन को क्लीन करने के लिए घर पर बने क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस क्लींजर को बनाने के लिए एक चम्मच फ्रेश मिल्क क्रीम लें और इसमें एक छोटी चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। दरअसल, जहां क्रीम ऊपरी गंदगी को पिघला देती है। वहीं, हल्दी जलन को शांत करती है और स्किन की रेडनेस को कम करती है।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है, जिसके लिए हल्के स्क्रब की ज़रूरत होती है। आप घर पर भी एक्सफोलिएटर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक टेबल स्पून ओटमील और एक-चौथाई चंदन पाउडर चाहिए। जहां ओटमील एक्सफ़ोलिएट करते समय हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन की नमी नहीं खोती, वहीं चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। हालांकि, एक बात ध्यान रखें कि सर्दियों में एक्सफ़ोलिएशन हल्के हाथ से करना चाहिए।
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के बाद त्वचा पर होममेड क्रीम लगाएं, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहे। इस क्रीम को बनाने के लिए मिल्क क्रीम लें। अब इसमें ग्लिसरीन की कुठ बूंदे, कैस्टर ऑयल की कुछ ड्रॉप्स और गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर अच्छे से लगाएं। रातभर स्किन पर इस क्रीम के लगे रहने के बाद आप देखेंगे कि स्किन मुलायम, सॉफ्ट और ग्लोइंग हो गई है। बता दें कि हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।