
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 6, 2023 2:38 PM IST
https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/natural-way-to-blacken-white-hair-in-hindi-964859/
Turmeric powder for hair dye : पीली हल्दी आपके बालों को काला कर सकती है, ये बात पढ़कर आपको थोड़ा आश्चर्य भी हो रहा होगा। लेकिन इस बात में सच्चाई है। औषधीय गुणों से भरपूर पीली हल्दी के पाउडर का इस्तेमाल करने से आपके स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही इससे बालों को काला करने में मदद मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इससे आपको बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और इससे आपको बालों पर नैचुरल चमक भी आएगा। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें पीली हल्दी का (haldi se baal kaise kale hote hain) पाउडर?
इसके लिए 1 चम्मच करीब हल्दी का पाउडरलें। इसके बाद एक लोहे की कड़ाही को गैस के आंच पर चढ़ाएं। अब इसमें हल्दी का पाउडर डालें और जलने के लिए छोड़ दें। जब तक जल्दी से आग निकलने लगे या फिर हल्दी पूरी तरह से जलकर काला न हो जाए, तब तक इसे कड़ाही में रहने दें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपकी काली हल्दी का पाउडर तैयार (Turmeric powder for hair dye recipe) हो गया है।
इसके लिए सबसे पहले जली हुई हल्दी का पाउडर लें। अब इसमें नारियल तेल को मिक्स करके अपने सफेद बालों के हिस्से पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को पानी से धो लें। इससे आपके बाल काले और चमकदार (Turmeric powder for hair dye at home) नजर आएंगे।
तैयार हल्दी के पाउडर के मिश्रण में आप शहद को मिक्स कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में शहद लें, इसमें जली हुई जल्दी डालें और फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी या फिर माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल नैचुरली काले हो सकेंगे।
बालों को काला करने के लिए आप चुटकीभर हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको हल्दी से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।