Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bike Mai Balo Ka Dhyan Kaise Rakhe: आजकल लड़कियां बाइक या रेपिडो स ट्रेवल कर रही हैं और इस दौरान सबसे बड़ी समस्या होती है बालों की देखभाल कैसे करें। क्योंकि पहला रीजन की बाइक से आने-जाने में बालों पर डस्ट और हवा लगती है, जिससे वह बहुत ही ज्यादा ड्राई, रफ और उलझ जाते हैं। हवा, धूल, प्रदूषण और सूरज की सीधी किरणें हमारे बालों को कमजोर बना सकती हैं।
दूसरा रीजन ये है कि अगर कोई महिला रेपिडो से ट्रेवल कर रही है तो ड्राइवर के बार जो हेलमेट होता है, वह अक्सर साफ नहीं होता है या उसमें से बदबू आती है। ऐसे में हर महिला ये जानना चाहती है कि इस दौरान वह अपने बालों की देखभाल कैसे कर सकती हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइए हम आपको 3 बहुत ही फायदेमंद हेयर केयर टिप्स के बारे में जानें।
जब भी आप घर से बाहर निकलें तो बाइक में बैठने से पहले एक स्कार्फ से अपने बालों को कवर कर लें। ध्यान रखें कि ट्रेवल के लिए सूती कपड़े का ही चयन करें। ये आपके बालों को हवा लगने में मदद करेगा, लेकिन अगर आप मोटे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं तो संभावना है कि बाल पसीने से बदबू करने लगें और हेलमेट की स्मेल भी बालों पर टिक जाए। इसलिए सूती कपड़ा चुनें, जो बालों की केयर करने में मददकरेगा।
अगर आपने बाइक से ट्रैवल करने वाले दिन ही हेयर वॉश किया है तो कोशिश करें कि उन्हें घर पर ही सुखाएं। या फिर अगर सुखा नहीं सकती हैं तो कुछ समय के लिए ट्रैवल के दौरान नहीं बांध लें। ऐसा न करने पर आपके बाल बहुत ही ज्यादा उलझ सकते हैं। इस परेशानी का कई महिलाओं ने सामना किया है कि वह रेपिडो से ऑफिस जाते समय बाल बांधना भूल गई हों और बाद में उन्हें बाल सुलझाने में परेशानी हुई हो। ऐसा करने से उलझे हुए बालों की परेशानी कम होगी।
बाइक से ट्रैवल के दौरान जब बाल बहुत ही ज्यादा उलझ जाएं तो उन्हें झटके से न सुलझाएं। बल्कि कंघी से पहले नीचे के बालों पर कंघी करें। धीरे-धीरे ऊपर के बालों को सुलझाना शुरू करें। ऐसा करने से आपके बाल भी कम झड़ेंगे और फ्रिक्शन कम पैदा होने से वह फ्रीजी भी नहीं होंगे। इसी के साथ अपने बालों को सेट रखने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।
हां, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसीलिए आप बालों में दही लगा सकते हैं।
बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।