hamburger icon
A
Read in English

बारिश के मौसम में स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? ये 5 टिप्स स्किन को रखेंगे हेल्दी

बारिश के मौसम में सेहत के साथ-साथ त्वचा का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी। फंगल संक्रमण और मुंहासों से बचाव में भी मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 6, 2026 1:57 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

मानसून, गर्मी से राहत देता है। लेकिन, यह मौसम सिर्फ सेहत नहीं, त्वचा के लिए भी कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। इससे स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं और मुंहासे, फंगल इंफेक्शन, रैशेज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्किनकेयर एक्सपर्ट मानसून में स्किन की एक्स्ट्रा केयर करने की सलाह देते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि बारिश के मौसम में सही स्किन केयर कैसा होना चाहिए?

1. फेस क्लींजिंग जरूर करें

मानसून में ज्यादा नमी की वजह से चेहरे पर पसीना और धूल-मिट्टी के कण जमा हो जाते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में अपने चेहरे की क्लींजिंग अच्छी तरह से जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप माइल्ड और फ्रेग्नेंस फ्री क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, ज्यादा बार चेहरा धोने से बचें। इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है। दिन में 2 से 3 बार चेहरा धोना काफी होता है।

2. चेहरे को मॉइश्चराइज करें

कई लोग मानसून में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन, शहनाज हुसैन कहती हैं कि मानसून में भी चेहरे को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। सभी स्किन टाइप के लोगों को मानसून में भी मॉइश्चराइजर यूज करना चाहिए। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए वॉटर बेस्ड या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर सही माना जाता है। वहीं, ड्राई स्किन के लिए हल्का क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर सही होता है।

3. सनस्क्रीन भी है जरूरी

ज्यादातर लोग मानसून में सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि, हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। बारिश के मौसम में भी सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से 10 से 15 मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। आपको एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा ब्रॉड-स्पेक्ट्रम वाला सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहिए।

4. ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स यूज करें

मानसून में नमी बढ़ने की वजह से स्किन पहले से ही ऑयली और चिपचिपी रहती है। इसलिए इस मौसम में आपको ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। शहनाज हुसैन बताती हैं कि हैवी क्रीम या ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट्स पोर्स को बंद कर सकते हैं। इसलिए इस मौसम में आपको नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-comedogenic) और ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

5. त्वचा को सूखा रखें

बारिश में भीगने, नहाने या चेहरा धोने के बाद त्वचा को साफ तौलिए से अच्छी तरह सुखा लें। त्वचा को लंबे समय तक गीला बिल्कुल न रखें। इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। खासकर, गर्दन, बगल, कमर और पैरों की उंगलियों के बीच की त्वचा को सूखा रखें। इससे स्किन हेल्दी बनी रहेगी और फंगस से भी बचाव होगा।

Disclaimer: मानसून में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस मौसम में चेहरे की अच्छी तरह से क्लींजिंग करें। हल्का मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। इस मौसम में हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।