Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
ड्राई बॉडी ब्रशिंग बॉडी एक्सफोलिएशन का एक तरीका है। बॉडी ब्रशिंग भी उन अविश्वसनीय रूप से सरल चीजों में से एक है जिसके कई त्वचा लाभ हैं। यह शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थों को अच्छे तरीके से मेटाबॉलाइज़ करने में मदद करता है, त्वचा को नरम और टोन करता है। Dermatologist डॉ. निवेदिता दादू कहती हैं कि इस ट्रीटमेंट में एक पेशेवर द्वारा एक विशेष एक्सफ़ोलीएटिंग ब्रश के साथ ड्राई त्वचा को पॉलिश करके डेड स्किन सेल्स की ऊपरी परत को हटाकर, इसकी बनावट को चिकना करके किया जाता है।
ड्राई ब्रशिंग के बाद हमारी स्किन भले ही लाल हो जाती है। इस रेडनेस की वजह से आपको हल्की सी सूजन भी हो सकती है, जो कि ब्रशिंग के दौरान होने वाली इन्फ्लेमेशन में वृद्धि का परिणाम है, जहां आप ड्राई बॉडी ब्रशिंगकर रहे होते हैं। लेकिन आप टेंशन बिल्कुल भी न लें क्योंकि ये उस जगह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
चिकनी त्वचा के साथ-साथ, नियमित रूप से बॉडी ब्रश करने से अंगों को कोमल बनाने के लिए सेल टर्नओवर को बढ़ावा मिलता है। यह इनग्रोन बाल और क्लॉग्ड पोर्स को दूर रखने में भी मददगार है। लेजर हेयर रिमूवल के बाद, यह प्रक्रिया झड़ गए बालों को जड़ से ढीला करने में मदद करती है और उन्हें बाहर निकाल देती है।
ड्राई बॉडी ब्रशिंग से लिम्फेटिक ड्रैनेज जैसी स्थिति दुरुस्त होती है। ड्राई ब्रशिंग से उस जगह में रक्त का प्रवाह बहुत तेज हो जाता है, जिससे हमारा शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर करने और रोगाणुओं को अधिक तेज़ी से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए ड्राई ब्रशिंग आपके लिए यहां फायदेमंद साबित हो सकती है।
हमारे ब्लड से बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और वेस्ट लिम्फ नोड्स के माध्यम से फिल्टर होते हैं जहां ये पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। ड्राई बॉडी ब्रशिंग लिम्फेटिक सिस्टम को एक्टिव करने और पैथोजन्स को हटाने में मदद करती है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और बीमारी के प्रति हमारी संवेदनशीलता को कम करता है।
ड्राई ब्रशिंग से आपको ऊपर लिखे सभी फायदे तो मिलते ही हैं साथ ही स्किन पर जमा दिनभर की गंदगी, ऑयल और डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है। ड्राई ब्रशिंग आपकी स्किन को और अधिक चमकदार, मुलायम और बेहतर बनाने में मदद करती है।