
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 14, 2023 1:48 PM IST
De-Tan Facial With Papaya: सूरज की तेज किरणों का हमारी त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है। ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण त्वचा टैन हो जाती है। टैनिंग की वजह से त्वचा का रंग डार्क हो जाता है और चेहरा बेजान नजर आने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर में जाकर डी-टैन फेशियल भी करवाते हैं। लेकिन हर किसी के लिए पार्लर जाना संभव नहीं है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही पपीते की मदद से डी-टैन फेशियल कर सकते हैं। पपीते में पपाइन तत्व मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने के लिए प्रभावी माना जाता है। पपीता त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है और चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी हटाता है। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है और चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो आता है। तो आइए, जानते हैं कि घर पर पपीते से डी-टैन फेशियल कैसे करें (How to do de tan facial at home with papaya In Hindi)?
फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग। चेहरे की क्लींजिंग करने से त्वचा पर मौजूद धूल-मिट्टी, डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाते हैं। इससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। इसके लिए आप 1 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
क्लींजिंग के बाद चेहरे की स्क्रबिंग की जाती है। इससे त्वचा के पोर्स में जमा गंदगी साफ होती है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप बाउल में मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
चेहरे की स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप मसाज करना होता हैं इसके लिए आप बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
फेस पैक या फेस मास्क लगाना फेशियल का आखिरी स्टेप होता है। पपीता फेस पैक बनाने के लिए आप बाउल में मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच बेसन मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। पपीते का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों, झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप भी घर पर पपीते से डी-टैन फेशियल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।