Bikini Wax: बिकनी वैक्सिंग करने से पहले रखें इन 4 बातों का ख्याल, दर्द होगा कम

प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने के लिए खुद से करती हैं बिकनी वैक्सिंग तो जरूर रखें कुछ बातों का ख्याल....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 5, 2021 5:14 PM IST

How to do Bikini Wax in Hindi: शरीर के कुछ हिस्सों में बाल अधिक हों, तो गंदे लगते हैं। पुरुषों के शरीर पर बाल जहां अच्छे लगते हैं, वहीं महिलाओं की साफ-सुथरी स्किन ही अच्छी लगती है। अंडरआर्म्स, हाथों, पैरों के बाल तो आप वैक्सिंग, रेजर से हटा लेती होंगी, लेकिन प्यूबिक एरिया के बाल हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसे जल्दी-जल्दी हटाने से अक्सर महिलाएं बचती हैं। वैक्स करवाने से त्वचा साफ-सुथरी और मुलायम भी हो जाती है। टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। कई महिलाएं प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने के लिए भी वैक्स (how to do bikini wax) ही करवाना पसंद करती हैं। इस तरह की वैक्सिंग को 'बिकनी वैक्स' (bikini wax) कह जाता है। हालांकि, बिकनी वैक्स में थोड़ा दर्द अधिक महसूस होता है, क्योंकि प्यूबिक एरिया की त्वचा कोमल होती है। ऐसे में घर पर आप खुद से बिकनी वैक्स कर रही हैं, तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना (tips to keep in mind before bikini waxing) जरूरी हो जाता है।

बाल अधिक लंबे ना हों (How to do bikini wax)

प्यूबिक एरिया के बाल वैक्स करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वहां के बाल बहुत लंबे ना हों। लंबे बालों में वैक्स करने से आपको तेज दर्द हो सकता है। बाल बहुत छोटे भी ना हों वरना वैक्स सही से नहीं लग पाएगा। इससे त्वचा पर बाल रह सकते हैं। बालों की लंबाई जब आधी इंच से भी कम हो तो ही बिकनी वैक्स करें।

मासिक धर्म होने पर ना करें बिकनी वैक्स

जब आपको पीरियड्स हो रहे हों, तो बिकनी वैक्स करने या करवाने से बचें। चूंकि, पीरियड्स में पेट में दर्द होता है और ब्लीडिंग के दौरान हाइजीन का भी ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान प्यूबिक एरिया में कोई भी क्रीम, वैक्स जैसी चीजों को लगाने से बचना ही चाहिए।

बिकनी वैक्स करने से पहले ना करें एक्सफोलिएट

एक्सफोलिएट करने से स्किन हेल्दी और साफ-सुथरी रहती है। हालांकि, जब आपको बिकनी वैक्स करना है, तो एक्सफोलिएट करना कुछ दिनों पहले से ही बंद कर दें। प्यूबिक एरिया की त्वचा नाजुक होती है। वहां एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया के तुरंत बाद वैक्सिंग करने से स्किन में जलन, खुजली या फिर दाने हो सकते हैँ।

बिकनी वैक्स के बाद त्वचा हो सकती है लाल

बिकनी वैक्स करने के बाद प्यूबिक एरिया की त्वचा लाल हो सकती है। दानें, उभार हो सकते हैं। हालांकि, ये कुछ ही घंटे बाद ठीक हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source