घर पर इस तरह करें बेसन से फेशियल, मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

Besan Facial At Home: आप घर पर बेसन से फेशियल कर सकते हैं, जिससे आपको पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा। आइए, जानते हैं बेसन से फेशियल करने के स्टेप्स -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 11, 2025 6:21 PM IST

Besan Se Facial Kaise Kare: खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। फेशियल करने से चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। साथ ही, त्वचा पर ग्लो भी आता है। लेकिन पार्लर जाकर फेशियल करवाना महंगा होने साथ ही आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही बेसन से फेशियल कर सकते हैं (Besan Facial At Home)। स्किन केयर के लिए बेसन का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में भी मदद करता है। चेहरे पर बेसन लगाने से कील-मुंहासों, दाग-धब्बों, टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। तो आइए, जानते हैं घर पर बेसन से फेशियल कैसे करें (Besan Facial At Home Steps In Hindi)?

क्लींजिंग

फेशियल का सबसे पहला स्टेप चेहरे की क्लींजिंग करना होता है। क्लींजिंग करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और डेड स्किन हट जाती है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। आप बेसन का इस्तेमाल फेस क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

स्क्रबिंग

फेस क्लीनिंग के बाद बारी आती है चेहरे की स्क्रबिंग करने की। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच ओट्स का पाउडर और 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा एक्सफोलिएट होगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

मसाज

स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे लगाएं और 5-10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

फेस पैक

फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक लगाना होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source