
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 28, 2023 1:54 PM IST
Banana Facial: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। लेकिन फेशियल करवाना महंगा होने साथ ही आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में केला फेशियल कर सकते हैं। केला त्वचा के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है। यह त्वचा के मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों की समस्या को दूर कर सकता है। केले में विटामिन-ए और पोटैशियम मौजूद होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज और हेल्दी रखते हैं। केला फेशियल करने से आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा और त्वचा मुलायम बनेगी। तो आइए, जानते हैं कि घर पर केले का फेशियल कैसे करें (Kele Se Facial Kaise Kare)?
फेशियल का सबसे पहला स्टेप चेहरे की क्लींजिंग करना होता है। क्लींजिंग करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, डेड स्किन और एक्सट्रा ऑयल हट जाता है, जिससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। इसके लिए आप एक पके केले को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच चम्मच बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
चेहरे की क्लींजिंग के बाद स्क्रबिंग की जाती है। स्क्रबिंग करने से चेहरे की गहराई से सफाई होती है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2-3 चम्ममच मैश किया हुआ केला लें। इसमें 2 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2-4 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना होता है। इसके लिए आप एक बाउल में पके केले को मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच दही और विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक अप्लाई करना होता है। केला फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में मैश किया हुआ केला लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। केले और शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं। केला और शहद फेस पैक लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। साथ ही, चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है।