
Also Read
क्या आपको रह रह कर एक्ने और दाने होते हैं। तो ये खराब स्किन और खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपनी स्किन को डिटॉक्स करें। स्किन डिटॉक्स का नाम आते ही लोग सबसे पहले फेस मास्क और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। जबकि आप इसे नेचुरल तरीके से भी कर सकते हैं। वो कैसे, आइए हम आपको बताते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन के लिए सेब के सिरके का इस्तेमालहजारों साल पुराना है। ऐप्पल साइडर सिरका आपके पीएच संतुलन को एक क्षारीय क्षेत्र में वापस लाने में मदद करने के लिए जाना जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को वापस सही करता है। ये आपकी लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है। इसलिए आपको सुबह उठ कर सबसे पहले मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।
अगर आप अपने सिस्टम से टॉक्सीन और गंदगी को बाहर निकालने का लक्ष्य रखते हैं, तो आप अपनी बॉडी डिटॉक्स करता है। इसलिए कोशिश करें कि दिन में कम से कम दस गिलास पानी पिएं जो कि आपकी त्वचा को अंदर से बाहर तक डिटॉक्स कर सके। इसलिए खूब पानी पिएं और अपनी त्वचा को डिटॉक्स करें।
स्किन बूस्टर हयालूरोनिक एसिड, विटामिन सी, रेटिनॉल और टी ट्री ऑयल सब छिद्रों को खोलने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन सी एक बेहतरीन डिटॉक्सिंग एजेंट है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, विटामिन सी मुक्त रेडिकल्स को नष्ट कर देता है और त्वचा की महीन रेखाएं, झुर्रियां, सुस्त त्वचा और उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसी समस्याओं को कम कर सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स आपकी स्किन की रौनक छीन सकते हैं। ये आपके स्किन पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं, त्वचा में ऑयल बढ़ाते हैं और एक्ने आदि की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको स्किन डिटॉक्स करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके बजाय, नाशपाती, ब्रोकोली, केल, तरबूज और केले जैसी चीजों को खाएं। साथ ही हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें।
एंटी-एजिंग फेस मास्क स्किन डिटॉक्स करने में मददगार है। इसके लिए आप संतरे के छीलके से बना फेस पैक बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप क्ले से बना डिटॉक्सिफाइंग मास्क भी लगा सकते हैं और इसे अपनी आंखों के आसपास के क्षेत्र में लगा कर अपनी त्वचा में गहराई से मालिश कर सकते हैं।