Monsoon Skin Problems: मानसून आते ही बढ़ जाती है त्वचा संबंधित समस्याएं, इस तरह निपटें स्किन की समस्याओं से...

मानसून सीजन में बेसिक क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग कभी-कभी पर्याप्त नहीं होते हैं, क्योंकि नमी के कारण त्वचा की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। ऐसे में किस तरह से बारिश के मौसम में स्किन प्रॉब्लम से पाएं छुटकारा, पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 12, 2021 11:10 AM IST

Monsoon Skin Problems in Hindi: बारिश का मौसम सुहाना तो लगता है, लेकिन कई तरह की शारीरिक समस्याओं खासकर, त्वचा से संबंधित एलर्जी, फोड़े-फुंसियों का भी कारण बनता है। इस मौसम में वातावरण में अत्यधिक ह्यूमिडिटी भी होती है, जो त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत के लिए भी काफी खराब होता है। ऐसे में त्वचा और बालों की देखभाल जरूरी हो जाती है। बेसिक क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग कभी-कभी काफी नहीं होते हैं, क्योंकि नमी के कारण स्किन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। कोलकाता में सॉल्ट लेक स्थित काया क्लिनिक की सलाहकार और स्किन एक्सपर्ट डॉ. सोहम भट्टाचार्य ने मानसून सीजन में स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने के लिए कुछ टिप्स (Monsoon skin care routine) बताए हैं, इन्हें आप बरसात के सीजन में जरूर अपनाएं।

मानसून में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स

1 नियमित रूप से त्वचा की देखभाल विशेष रूप से मानसून के इस आर्द्र भरे मौसम में बहुत महत्वपूर्ण है।

2 आप क्लिंजर और फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं, जो साबुन मुक्त होते हैं। इन साबुन में त्वचा में हार्श केमिकल तत्व नहीं होते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा कोमल होते हैं। अल्कोहल मुक्त टोनर लगाएं।

3 मानसून में जोजोबा तेलयुक्त मॉइस्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं।

4 अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार, 15 से 50 तक के एसपीएफ वाले सनस्क्रीन लगाएं। सन्सस्क्रीन हमेशा बाहर जाने या हल्के एक्सपोजर से 20 मिनट पहले करना चाहिए।

5 मानसून में क्लिंजिंग और टोनिंगके बाद रात में हमेशा विट सी फॉर्मूला वाला सीरम लगाएं और उसके बाद हल्की नाइट क्रीम लगाएं।

6  आंखों के नीचे के हिस्से पर विशेष ध्यान दें। रात में इसे हाइड्रेट और पोषित रखें, जिसमें सक्रिय सोया और राइस पेप्टाइड्स युक्त ब्राइटनिंग और फर्मिंग आई सीरम हो।

7 अधिकांश लोगों को इस मौसम में पसीना अधिक आता है। अपनी त्वचा और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। एंटीऑक्सिडेंट, सलाद, फल, सब्जियों के रस से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। एक्सरसाइज जरूर करें।

8 आरामदायक कपड़े पहनें। कॉटन या लिनन फैब्रिक के कपड़े पहनें।

9 सप्ताह में कम से कम दो बार चेहरे को एक्सफोलिएट करें। उसके बाद जेल बेस्ड मास्क लगाएं। रात में स्क्रब और मास्क का उपयोग करें, क्योंकि इस समय त्वचा आराम करती है। सुबह में इसका प्रभाव शानदार नजर आता है।

10 नेचुरल फेस ऑयल का प्रयोग करें, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण दे। कोशिकाओं को नरम, चमकदार बनाने में मदद करे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source