Pimples Remedies: शरीर में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में पिंपल्स भी शामिल हैं। पिंपल्स जब हटने लगते हैं, तो इसकी वजह से चेहरे पर दाग आने लगते हैं। यह दाग आपकी खूबसूरती पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में पिंपल्स के दाग को हटाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप पिंपल्स के दाग को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं पिंपल्स के दाग को हटाने के लिए क्या करें?
चेहरे से पिंपल्स के दाग को हटाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इसके उपयोग से आप मुंहासों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह अपने चेहरे को धो लें। इससे स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा मिल सकता है।
पिंपल्स के दाग को हटाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप छोटे से आलू को छिल लें। इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकाल लें। इस रस में आप गुलाबजल को मिक्स कर लें। अब रात में सोने से पहले आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। इससे पिंपल्स के दाग को हटा सकते हैं।
पिंपल्स के दाग को हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। फिर बाद में अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे स्किन की खूबसूरती में निखार आएगा।
चेहरे से पिंपल्स के दाग को हटाने के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा बेदाग हो सकता है।
सेब का सिरका प्रयोग करने से आप अपने चेहरे को बेदाग कर सकते हैं। इसके लिए सेब का सिरका लें। इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और मुलायम हो सकता है।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Follow us on