... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 9, 2018 12:43 PM IST
Too much exfoliation can sweep away natural oil layer. This can lead to dry skin and open pores. © Shutterstock
रोमछिद्र अगर चेहरे के बड़े हो जाते हैं तो कई तरह की स्किन समस्याएं होने लगती है। रोमछिद्र बड़े होने से उनमें गंदगी भरने लगती है जिसकी वजह से पिंपल्स, मुंहासे और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। बड़े रोमछिद्र की वजह से हवा में मौजूद खतरनाक कण भी स्किन में प्रवेश कर जाते हैं जो कई तरह के त्वचा रोग को जन्म देते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी रोमछिद्र बड़े आकार ले रहे हैं तो उनको छोटा करने के लिए तैयार हो जाएं। हम यहां कुछ आसान से तरीके बता रहे हैं जो बडे़ रोमछिद्रों को आसानी से छोटा करते हैं। ये भी पढ़ेंः रात में आजमाएं ये टिप्स, ठंड के मौसम में भी खिली-खिली रहेगी त्वचा।
जरूरी सामग्रीः रोमछिद्रों को छोटा करने के लिए बहुत चीजों की जरूरत नहीं होती है इसके लिए सिर्फ दो सामग्री की जरूरत होती है। ये दोनों ही सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती हैं। एक तो नारियल का तेल और दूसरा नींबू इन दोनों के आसान प्रयोग से बड़े रोमछिद्रों की परेशानी से निजात मिल जाता है। इन दोनों के उपयोग से स्किन भी टाइट हो जाती है और ग्लो में इजाफा होता है।
कैसे करें उपयोगः नारियल और नींबू का उपयोग कैसे करना है यह बात सबसे ज्यादा मायने रखती है। अगर आप इसका उपयोग सही से नहीं करते हैं इसका सही से असर नहीं होता है। हम यहां स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं कैसे करना है इसका उपयोग। ये भी पढ़ेंः चेहरे की कसावट हो रही है कम ? आज से ही अपनाएं ये 4 उपाय।