सफेद बालों की जड़ तक जाएगा ये 1 नुस्खा, पहले ही इस्तेमाल में लंबे समय तक काले रखेगा बाल

White Hair Ke Liye Natural Remedy: क्या आपके या आपके बच्चों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं? तो केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करने से पहले हमारे बताए इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों को जड़ से काला कर देगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 29, 2025 1:53 PM IST

Safed Balo Ko Kala Kaise Kare: आजकल सफेद बालों की समस्या इतनी बढ़ गई है कि स्कूल जाते बच्चों के बालों का रंग भी सफेद होने लगा है। यह ऐसी स्थिति बन गई है कि हर उम्र का व्यक्ति हेयर कलर करने के अलग-अलग तरीके आजमा रहा है। जैसे कोई हेयर डाई का सहारा ले रहा है तो कोई अलग-अलग कलर करवा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय से पहले आपके बाल सफेद क्यों हो रहे हैं?

आज हम आपको इस लेख में समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण और उन्हें नेचुरली काले करने का तरीका भी बताएंगे। जी हां, यह सच है, हमारे नेचर में कई ऐसी जड़ी बूटियां हैं जो पुराने समय से ही बाल काले या उन्हें रंग करने के लिए इस्तेमाल होती आ रही हैं। आइए बिना देर किए इस तरीके के बारे में जानें।

पहले जानें बालों के सफेद होने का कारण

हमारे बाल सफेद इसलिए हो जाते हैं क्योकि त्वचा या बालों को रंग देने वाले मेलेनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है, जिसके कारण, सही पोषण न मिलना, हार्मेन में बदलाव या स्मोक करना या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए अब हम सफेद बालों को काला करने का तरीकाजानें।

कौन सी नेचुरल चीजों से बाल काले होते हैं?

बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए आपको आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर, चायपत्ती, कॉफी, कलौंजी और मेहंदी की जरूरत है। पहले तो आप कलौंजी के बीजों से पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए क्या करें- 

  1. सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें 3 गिलास पानी और 4-5 चम्मच चायपत्ती डालकर अच्छे से उबलने के लिए छड़ दें।
  2. इसके बाद आप एक बाउल लें और उसमें आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर, कॉफी और मेहंदी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. अब आप इसमें कलौंजी का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें।
  4. अब आप गैस बंद कर दें और चाय पत्ती के पानी को छान लें।
  5. इस पानी को बाउल में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और पेस्ट सा तैयार कर लें।

कैसे इस्तेमाल करें हेयर डाई

  1. तैयार डाई को आप एक प्लेट से ढककर 1 घंटे के लिए साइड रख दें।
  2. समय पूरा होने के बाद इसे अपने बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और फिर 1 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  3. आप चाहें तो इस ज्यादा समय तक जैसे कि दो से तीन घंटे के लिए भी रख सकते हैं।
  4. समय पूरा होने से बाद सिर्फ पानी की मदद से अपना हेयर वॉश कर लें।
  5. देखें कैसे आपके चांदी से सफेद बाल काले हो गए हैं।
  6. आप जब चाहें इस नुस्खे को आजमा सकते हैं वो भी बिना किसी नुकसान के।

इस नुस्खे को लगाने के फायदे

इस नुस्खे में आंवला पाउडर का इस्तेमालकिया गया है, जिसमें विटामिन सी और मेलेनिन प्रोडक्शन को बढ़ाने की क्षमता होती है। साथ ही यह नेचुरल तरीके से बालों को काला करने और उन्हें शाइनी बनाने में मदद करता है। कलौंजी तो बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने का बेस्ट करीकाहै और चायपत्ती भी। शिकाकाई बालों में जान फूंकेन, बालों का झड़ना रोकने, हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने और जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह सभी चीजें हमारे बालों को पोषण देती हैं और उनमें जान वापस लाती हैं।

Highlights

  • मेलेनिन प्रोडक्शन कम होने से बाल सफेद होते हैं।
  • आंवला बालों को काला करने में मदद करता है।
  • नेचुरल हेयर कलर डाई बालों को नरिश करती है और नुकसान नहीं पहुंचाती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या खाएं कि बाल सफेद ना हों?

अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, और फल आदि पोषक तत्व डाइट में शामिल करते हैं तो ये सफेद बालों के उगने को कम कर सकता है।

सफेद बाल आना कैसे बंद करें?

सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।

दाढ़ी में सफेद बाल किसकी कमी से आते हैं?

दाढ़ी के सफेद बाल मेलेनिन पिगमेंटेशन की कमी की वजह से होते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और तनाव भी इसके अहम कारण हो सकते हैं।

क्या मेथी से बाल काले होते हैं?

नहीं, मेथी के दाने सीधे तौर पर बालों को काला नहीं करते हैं। लेकिन, मेथी दाने बालों हेल्दी बनाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source