Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

'जिंदगी में कभी बाल सफेद नहीं होंगे' कहकर पूनम देवनानी ने बताया नुस्खा, देगा कमाल का रिजल्ट

White Hair Remedy: क्या आप भी अपने सफेद होते बालों से परेशान हैं? अगर हां, तो हमारे आज के बताए इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों के लिए रामबाण की तरह काम करेगा।

'जिंदगी में कभी बाल सफेद नहीं होंगे' कहकर पूनम देवनानी ने बताया नुस्खा, देगा कमाल का रिजल्ट

Written by Vidya Sharma |Published : September 11, 2025 9:23 AM IST

Safed Baal Kale Karne Ka nuskha: आज बालों हर कोई बालों की किसी न किसी समस्या से परेशान है। कोई नहाते समय तेजी से झड़ रहे बालों का इलाज ढूंड रहा है तो कोई अपनी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए तरह-तरह चीजों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसी ही एक समस्या है बालों के सफेद होने की, जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। यानी कि अगर पहले के जमाने में 50 के बाद बाल सफेद हुआ करते थे तो आज 17-19 साल के बच्चों के सिर पर भी सफेद बालों की चांदी छाने लगी है। ऐसे में करें तो क्या करें?

अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो टेंशन न लें। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 'मां ये कैसे करूं' अपनी पहचान बनाने वाली पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही असरदार नुस्खा शेयर किया है। ये रंगीन पानी आपको बालों को हेल्दी रखने और उन्हें सफेद होने से बचाने में मदद करेगा। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं बालों को काला करने वाले इस पानी को बनाने का तरीका।

बाल काले करने का तेल बनाने के लिए क्या चाहिए?

पूनम देवनानी ने बाल काले करने का नुस्खा बताया है, जिसे बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत है-

Also Read

More News

  • करी पत्ता- 1 कटोरी
  • मेथी दाना- 2 चम्मच
  • कलौंजी- 3 चम्मच
  • लौंग- 1 चम्मच
  • पानी- 1 बाउल

कैसे तैयार करें बाल काले करने का पानी

  • सबसे पहले आप रात को एक बाउल लें और उसमे करी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी और लौंग डालकर एक प्लेट से ढककर रख दें।
  • 24 घंटे तक सभी चीजों को सोक होने दें और टाइम पूरा होने के बाद आप देखेंगे कि पानी का रंग गाढ़ा पीला हो गया है।
  • इस पानी को एक तेल की खाली बोतल में छानकर व भरकर रख दें।
  • लीजिए तैयार है बाल काले करने का पानी, आइए अब हम आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताएं।

कैसे करें बाल काले करने वाले पानी का इस्तेमाल?

आप रात को सोने से पहले इस पानी से अपने हेड मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा पहले आप हेयर वॉश करने से पहले ऑयलिंग करें और फिर जब बाल धो लें तो इस पानी को हेयर सीरम की तरह इस्तेमाल करें। ये आपके बालों को काला भी रखेगा और शाइनी भी बनाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights- 

  • मेलेनिन की कमी होने से बाल सफेद होते हैं।
  • बाल काले करने के लिए करी पत्ता फायदेमंद होता है।
  • ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बाल सफेद होते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या खाएं कि बाल सफेद ना हों?

अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, और फल आदि पोषक तत्व डाइट में शामिल करते हैं तो ये सफेद बालों के उगने को कम कर सकता है।

सफेद बाल आना कैसे बंद करें?

सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।

दाढ़ी में सफेद बाल किसकी कमी से आते हैं?

दाढ़ी के सफेद बाल मेलेनिन पिगमेंटेशन की कमी की वजह से होते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और तनाव भी इसके अहम कारण हो सकते हैं।

क्या मेथी से बाल काले होते हैं?

नहीं, मेथी के दाने सीधे तौर पर बालों को काला नहीं करते हैं। लेकिन, मेथी दाने बालों हेल्दी बनाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।