Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Black Hair Ke Liye Kya Kare: आज बालों को लेकर हर किसी की एक समस्या है और वह है बालों का सफेद होना। जी हां, इसे लेकर न सिर्फ बड़ी उम्र के लोग बल्कि स्कूल, कॉलेज और 25-35 साल की महिलाएं व पुरुष भी परेशान हैं। जब बाल काले घने होने चाहिए तब वह झड़कर कम और सफेद हो गए हैं। ऐसे में कोई भी केमिकल वाली ड्राई का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को मजबूरी में बालों पर कलर करना पड़ रहा है।
इन केमिकल वाली डाई में अमोनिया, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और PPD यानी कि पैरा-फेनिलीनडायमाइन होते हैं। यह बालों को रूखा व कमजोर करने के साथ हेयर फॉल का कारण भी बनते हैं। वैसे ही लोग बालों के झड़ने से परेशान है, ऐसे में डाई का इस्तेमाल करके बचे कुचे को भी कोई खत्म नहीं करना चाहता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में सफेद बालों को काला करने का ऐसा नेचुरल तरीका बताने वाले हैं, जिसे लगाने के बाद आपको महीनों तक डाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आज हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, उसे बनाने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल किया जाने वाला है। यह तो आपको पता ही होगा कि आंवला विटामिन सी को बेस्ट सोर्स है, लेकिन बता दें कि इसमें विटामिन ए, ई, बी कॉम्प्लेक्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सभी मिलकर बालों की हेल्थ को सुधारने और उन्हें काला बनाए रखने में मदद करते हैं।
आपको 4 चम्मच आंवला पाउडर के साथ और भी कई चीजों का इस्तेमाल करना है, ताकि बालों लंबे समय तक काले बने रहें। ये चीजें हैं-
इस नेचुरल डाई में आंवला सहित कई 3 और चीजों का इस्तेमाल किया गया है। कलौंजी, मेथी और सरसों का तेल। बता दें कि कलौंजी और मेथी मिलाकर बालों को रंग देने वाले मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ाती है। इसके अलावा मेथी से प्रोटीन मिलता है जो बालों को मजबूत और मोटा बनाता है। वहीं सरसों के तेल की अगर हम बात करें तो यह बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। स्कैल्प को साफ करता है और बालों को बार-बार डाई करने से बचाने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, और फल आदि पोषक तत्व डाइट में शामिल करते हैं तो ये सफेद बालों के उगने को कम कर सकता है।
सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।
दाढ़ी के सफेद बाल मेलेनिन पिगमेंटेशन की कमी की वजह से होते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और तनाव भी इसके अहम कारण हो सकते हैं।
नहीं, मेथी के दाने सीधे तौर पर बालों को काला नहीं करते हैं। लेकिन, मेथी दाने बालों हेल्दी बनाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।