Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair color without Mehndi : हम में से लगभग हर व्यक्ति इन दिनों सफेद बालों की परेशानी से जूझ रहे है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य है, लेकिन कम उम्र में भी अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं। इन वजहों में खानपान सही न होना, पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण, वातावरण इत्यादि शामिल है। सफेद बालों को कई लोग डाई करके काला करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने बालों को नैचुरल लुक देने के लिए मेहंदी का प्रयोग करते हैं। मेहंदी के प्रयोग से आपके बाल हल्के लाल और चमकदार होते हैं। लेकिन आपके पास मेहंदी का विकल्प नहीं है तो इसके बजाय आप अन्य तरीकों को आजमा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने बालों को बिना मेहंदी के लाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
बालों को प्राकृतिक रूप से लाल करने के लिए आप चाय पत्ती का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से उबलने दें। जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। अगर आप चाहें तो इस मिश्रण में 4 से 5 लौंग भी एड कर सकते हैं। इससे आपके बाल काले होंगे। बालों में मिश्रण लगाने के बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने या फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।
बिना मेहंदी बालों को लाल करने के लिए सबसे पहले 1 लोहे का बर्तन लें। इसके बाद 1 गिलास पानी में 2 चम्मच कत्था पाउडर, 4 चम्मच आंवला पाउडर और 4-5 लौंग डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म करें। जब पानी अच्छी तरह से खौलने लगे, तो इसे ढक दें। कुछ समय बाद जब गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से लाल होंगे। साथ ही बालों को चमक भी बढ़ेगी।
बालों को बिना मेहंदी लाल करने के लिए आप चुकंदर का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए 1 लोहे की कढ़ाई लें। इसमें 1 चम्मच चाय पत्ती, 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच चुकंदर का रस या फिर गुदा डालें। इसके बाद इसमें 1 कटोरी पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में जब बाल सूख जाए तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
बिना मेहंदी बालों को लाल करने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह आपके बालों को पूरी तरह से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिला नहीं सकते हैं। इससे कुछ समय के लिए ही बालों के रंग में फर्क नजर आएगा।