पढ़ने-लिखने की उम्र में ही सफेद हो गए बाल? इन 2 घरेलू जुगाड़ से बनाएं बालों को नेचुरल काला

प्रीमैच्योर एजिंग के कई कारण हो सकते हैं जिनमें अनुवांशिक कारणों से लेकर लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण शामिल हैं। यहां इस लेख में आप पढ़ सकेंगे असमय सफेद होते बालों के कारण और इससे राहत के घरेलू नुस्खे।(Home remedies for Premature grey hair in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 3, 2023 12:45 PM IST

Ways to color grey hair at home: काले बालों का रंग बदलना या सफेद होना एक नेचुरल प्रकिया है जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ होती है। हर किसी की जिंदगी में एक फेज ऐसा होता है जब उनके बाल सफेद होने लगते हैं। वहीं, कुछ लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं, इसे प्रीमैच्योर एजिंग ऑफ हेयर (premature ageing of hair) या प्री-मैच्योर ग्रेइंग (premature greying hair) कहा जाता है। 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी असमय सफेद बालों की समस्या (grey hair problem in young age) बहुत अधिक देखी जा रही है। वहीं, 20 साल से कम उम्र के बच्चों के बाल भी तेजी से सफेद हो रहे हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर के यंगस्टर्स परेशान है। हालांकि, कुछ देशों में यह समस्या अधिक गम्भीर है तो कुछ देशों में कम। स्टुडेंट्स और यंगस्टर्स के बालों का असमय सफेद होना कई समस्याओं का संकेत हो सकता है।

प्रीमैच्योर ग्रेइंग ऑफ हेयर के कई कारण (reasons of premature  हो सकते हैं जिनमें अनुवांशिक कारणों से लेकर लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण शामिल हैं। यहां इस लेख में आप पढ़ सकेंगे असमय सफेद होते बालों के कारण और इससे राहत के घरेलू नुस्खे या घर पर सफेद बालों को काला करने के तरीके। (Home remedies for Premature grey hair in Hindi)

कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण क्या हैं? (Causes of premature greying of hair in Hindi)

  • जेनेटिक्स और पारिवारिक मेडिकल हिस्ट्री
  • तनाव और मानसिक दबाव
  • प्रदूषण (pollution)
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े कारण जैसे स्मोकिंंग और शराब पीने की आदत
  • गलत डाइट या पोषक तत्वों की कमी(nutritional deficiency can cause premature greying of hair)

सफेद बालों को घर पर काला कैसे बनाएं ? (How to color grey hair at home with natural ingredients in Hindi)

आंवला-रीठा-शिकाकाई से बनाएं हर्बल हेयर कलर (Homemade herbal hair color)

  • आंवले के सूखे टुकड़े (Dry Amla), शिकाकाई (Shikakai) और रीठा (Reetha) के कुछ टुकड़े लेकर सबको एक लीटर पानी में भिगो दें
  • ध्यान रखें कि भिगोने के लिए आप लोहे के किसी बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • सभी चीजों को रातभर के लिए ढंककर रख दें।
  • अगले दिन सभी चीजों को अच्छी तरह मसल कर पानी में मिक्स कर लें। फिर, मिश्रण को छानकर पानी अलग कर लें।
  • फिर, इस पानी से अपने सिर और बालों की मसाज करें।
  • 40-45 मिनट तक इसे बालों में ही लगा रहने दें, फिर बालों को पानी से धो लें।

नींबू और नारियल तेल का यूं करें इस्तेमाल (Coconut oil and lemon for coloring grey hair)

बालों को काला करने के लिए नारियल के तेल (coconut oil) का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके लिए कुछ अन्य नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के साथ आप नारियल का तेलमिक्स कर बालों में लगा सकते हैं। नारियल के तेल से नेचुरल हेयर कलर (how to make natural hair color at home) बनाने का तरीका यह रहा-

  • एक कटोरी नारियल का तेल लें और उसमें एक नींबू का रस (Lemon Juice) मिलाएं।
  • अब दोनों चीजों को फेंटकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • फिर, इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगा दें फिर इसे घंटेभर के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • उसके बाद बालों को सादे पानी से धो दें लेकिन, तुरंत शैम्पू ना करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source