... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 24, 2021 1:59 PM IST
Image credits by: महज 3 रुपये का ये नुस्खा धूप से काली हुई गर्दन को देगा चमका, एक नहीं बल्कि 4 नुस्खे करेंगे ये कमाल
तेज धूप किसी भी व्यक्ति को परेशान कसे पर सकती है और ऐसे में जरूरी है कि अपनी सेहत और स्किन का बहुत ध्यान रखा जाए। बहुत से लोग इस तेज धूप में हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोग टैनिंग से परेशान रहते हैं। ज्यादातर समस्या, जो लोगों को परेशान करती है वो है गर्दन में मैल जमने की। गर्दन पर जमी मैल आपके लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आप सोच रहे होंगे कैसे? दरअसल कुछ लोगों की गर्दन पर इतनी मैल जम जाती है कि वह काली -काली दिखाई देने लगती है। इस स्थिति में आपके लिए टी-शर्ट पहनना या फिर सैंडो पहनना मुश्किल हो सकता है। बहुत से लोग गर्दन पर जमी मैल को उतारने की काफी कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी मैल उतरने का नाम नहीं लेती है। हालांकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जो इस मैल को तुरंत हटाने का काम करते हैं। इसके अलावा बगल के नीचे वाले हिस्से में और भी कई जगह पर स्किन काली-काली हो जाती है। ये तरीके आपको किसी भी अंग से मैल उतारने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये सरल घरेलू उपायः
गर्दन पर जमी मैल को उतारने का सबसे आसान तरीका है मुल्तानी मिट्टी में दही और नींबूमिलाकर उसका पेस्ट लगाना। ये पेस्ट आपकी गर्दन पर जमी मैल को कुछ ही दिनों में उतारने का काम करता है। इस नुस्खे के लिए आपको करना क्या है कि इस पेस्ट को बनाकर कुछ देर लगाना है। जैसे ही ये पेस्ट सूख जाए तो साफ पानी से गर्दन को धो लेना है। इससे आपको गर्दन पर जमी मैल को हटाने में मदद मिलेगी।
गर्दन पर जमी मैल को उतारने का दूसरा सबसे आसान तरीका है नींबू में शहद मिलाकर यूज करना। जी हां, ये नुस्खा आपकी गर्दन पर चढ़ी मैल को कुछ ही देर में साफ कर सकता है। बस आपको करना क्या है कि थोड़ी देर इस लेप को लगाकर छोड़ देना है। थोड़ी देर बाद इसे गर्म पानी से धो लें और आपकी गर्दन पर चढ़ी मैल तुरंत साफ हो जाएगी।
गर्दन पर जमी मैल को उतारने का तीसरा सबसे आसान तरीका है बेसन में थोड़ा सी दही और नींबू मिलाकर उसका पेस्ट बनाना। ये तरीका भी आपकी गर्दन पर चढ़ी मैल को हटाने का सबसे कारगर तरीका है। इस पेस्ट को बनाकर लगाने से भी गर्दन की मैलको हटाया जा सकता है। आपको बस इस पेस्ट को लगाना है और सूखने के बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ कर लेना है।
गर्दन पर जमी मैल को उतारने का चौथा सबसे आसान तरीका है किसी कपड़े पर साबुन लगाकर गर्दन को अच्छी तरह से साफ कर लें। ऐसा करने से भी गर्दन पर जमी मैल जल्दी ही दूर हो जाती है। एक बार में स्किन साफ न हो तो आप कुछ दिन तक नियमित रूप से ऐसा करें ताकि गर्दन पर जमी मैल तुरंत साफ हो जाए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.