
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 20, 2024 8:41 AM IST
How to clean long nails at home : क्या आपको आपके नाखून गंदे और भद्दे लगते हैं? यदि आप मैनीक्योर करवाना चाहती हैं लेकिन आपको सैलून जाने का समय नहीं मिला है, तो परेशान न हों। आप अपने गंदे नाखूनों को घर में ही अच्छे से क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ ही सामान की जरूरत होगी। आज हम आपको इस लेख में घर पर नाखून साफ करने का तरीका बताएंगे, जो जिससे आपको कुछ ही दिनों में काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है और आपको पार्लर में जाकर मैनीक्योर कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं घर पर कैसे नाखूनों को क्लीन करें?
यदि आप अपने नाखूनों को साफ रखना चाहती हैं, तो सबसे पहले एक नेलब्रश खरीद लें। नेलब्रश अन्य विकल्पों की तुलना में काफी अच्छे होते हैं। ये आपके नाखूनों के नीचे और आसपास छिपे कोनों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। आप अपने नेल्स पर जमीं गंदगी को इस ब्रश की मदद से गहराई से साफ कर सकते हैं। इसके साथ आप पानी और साबुन का प्रयोग कर सकते हैं।
दिन के दौरान जब आप बाहर होते हैं, तो ब्रश से अपने नाखूनों को नहीं रगड़ सकते हैं। ऐसे में जब भी हाथ धोएं, तो अपने नाखूनों को भी साफ करना बिल्कुल भी न भूलें। इसके लिए आप अ्पने हाथों के दूसरों नेल्स का प्रयोग करके सभी नाखूनों को अच्छे से साफ कर सकती हैं।
काम करते समय दस्ताने पहनने से कई फायदे हो सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके नाखून अच्छे से क्लीन होते हैं, बल्कि इससे आप अपने नेल पॉलिश को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इससे हाथों और नेल्स के दाग को साफ करने में मदद मिल सकती है।
साप्ताहिक रूप से मिनी मैनीक्योर करने से नाखूनों के नीचे के जिद्दी जमाव से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप अपने नाखूनों को अच्छे से क्लीन कर रख सकते हैं। मिनी मैनीक्योर करने के लिए अपने नाखूनों को गर्म साबुन के पानी में भिगोएं है और फिर एक टूल की मदद से नाखूनों के नीचे की गंदगी को खुरच लें। इससे नाखून काफी अच्छे से क्लीन होंगे।
लंबे नाखूनों को साफ रखने के लिए आप इन आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपके नाखून काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो एक बार पार्लर में जाकर नाखूनों को अच्छे से क्लीन कराएं।