आपका फेस क्लींजर चुनते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर गीतिका मित्तल गुप्ता ने उन पांच लक्षणों के बारे में बताया हैं कि आप सही क्लींजर का प्रयोग नहीं कर रहे हैं या नहीं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 2, 2023 3:55 PM IST

स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर गीतिका मित्तल गुप्ता की इंस्टा पोस्ट के मुताबिक क्लींजर एक कॉस्मेटिक उत्पाद है जो विशेष रूप से त्वचा से गंदगी, अशुद्धियां, एक्स्ट्रा तेल और मेकअप हटाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह रोमछिद्रों को साफ करने में मदद करता है और त्वचा को फ्रेश रखता है। एक फेस क्लींजर आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है यदि यह आपकी त्वचा के प्रकार के अनुरूप नहीं है या क्लींजर के कारण आपको त्वचा संबंधी कोई विशेष समस्या है जिसके अनुरूप क्लींजर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

संकेत जो बताते हैं कि आपको इस क्लींजर का उपयोग नहीं करना चाहिए:

  • यदि आपको क्लींजर का उपयोग करने के बाद लालिमा, खुजली, सूजन या किसी अन्य प्रकार की जलन का अनुभव होता है तो यह आपकी त्वचा के लिए ठीक नहीं है।
  • यदि क्लींजर के प्रयोग से आपकी त्वचा अत्यधिक शुष्क या पपड़ी दार हो जाती है, तो यह आपकी त्वचा के लिए सही नहीं।
  • यदि क्लींजर का उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा तैलीय हो जाती है या बार-बार दाने निकलने लगते हैं, तो यह आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं।
  • यदि आपको क्लींजर का उपयोग करने के बाद पित्ती, दाने या फिर एलर्जी हो जाती है, तो इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

बेहतर ढंग से समझाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से डॉक्टर गीतिका मित्तल कौन सा फेसवॉश हमारे लिए उपयुक्त है या नहीं, संबंधित संकेत साझा किये हैं जो इस प्रकार हैं:

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source