हेयर रिमूवल क्रीम से हटाते हैं अनचाहे बाल? जानें, कैसे करें बेस्ट क्रीम की पहचान

How to choose a hair removal cream : : शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अक्सर महिलाएं रेजर या फिर वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, रेजर से काफी कम समय लगता है। हालांकि, बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम बेहतर ऑप्शन होती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 28, 2025 11:47 AM IST

How to Choose Hair Removal Cream Dermatologist : वैक्सिंग कराते समय दर्द से बचने के लिए कई लोग हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेते हैं। इसके अलावा कुछ लोग वैक्सीन कराने के बाद होने वाली स्किन में जलन की परेशानी से बचने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेते हैं। क्योंकि इससे बाल आसानी से हट जाते हैं। साथ ही स्किन को यह क्रीम मुलायम भी बनाती है। हालांकि,अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आप प्रोडक्ट्स को लेकर थोड़े चिंतित जरूर हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको यहां हेयर रिमूवल क्रीम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे आपको अपने लिए बेस्ट क्रीम चुनने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं बेस्ट हेयर रिमूवल क्रीम का कैसे करें चुनाव?

हेयर रिमूवल क्रीम क्या हैं?

आगे बढ़ने से पहले हम आपको हेयर रिमूवल क्रीम के बारे में बताते हैं, जिसे डेपिलेटरी भी कहा जाता है, जो स्किन के बालों को हटाने के लिए बनाया जाता है। दरअसल, इन क्रीम में थियोग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो बालों की प्रोटीन संरचना को तोड़कर काम करता है, इससे बालों को बिना दर्द के आसानी से हटाया जा सकता है।

हेयर रिमूवल क्रीम से बाल हटाने के क्या फायदे हैं?

बिना देरी के हट जाएंगे अनचाहे बाल

हेयर रिमूवल क्रीम काफी सुविधाजनक होती हैं, जो कुछ ही मिनटों में काम करना शुरू कर देती है। दरअसल, क्रीम लगाने के कुछ 15 मिनट बाद ही बाल खुद से हटने लगते हैं। यह बालों को तो तेजी से हटाती ही है, साथ ही स्किन को सॉफ्ट भी बनाती है।

चोट लगने का खतरा भी है कम

हेयर रिमूवल क्रीम से कटने का जोखिम काफी कम रहता है। दरअसल, अगर आप शेव करते हैं, तो ब्लेड से कटने का डर ज्यादा रहता है। इससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में हेयर रिमूवल क्रीम एक सेफ ऑप्शन है।

हेयर रिमूवल क्रीम चुनने से पहले किन चीजों का रखें ध्यान

हेयर रिमूवल क्रीम को चुनने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जो निम्न प्रकार हैं-

  1. क्रीम में ग्लिसरीन का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह जलन की संभावना को कम करता है और स्किन को ड्राईनेस से बचाए रखता है।
  2. अगर क्रीम में एलोवेरा है, तो यह भी बहुत अच्छा होता है। क्योंकि यह स्किन को नमी देने के साथ-साथ त्वचा को आराम भी देता है।
  3. नीम का होना भी हेयर रिमूवल क्रीम को बेहतर बनाता है, क्योंकि यह अपने एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक के रूप में जाना जाता है।

पैच टेस्टिंग करना है जरूरी

ध्यान रखें कि अगर आप हेयर रिमूवल क्रीम को यूज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। दरअसल, इससे यह पता लगाने में आसानी होती है कि क्रीम लगाने के बाद आपकी स्किन कैसे रिएक्ट करती है।

Highlights

  • हेयर रिमूवल क्रीम वैक्सीन की तुलना में कुछ लोगों के लिए है सही।
  • इस क्रीम से आसानी से निकल जाते हैं बाल
  • हमेशा ग्लिसरीन युक्त हेयर रिमूवल क्रीम का करें इस्तेमाल

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source