Hair Fall, खुजली और डैंड्रफ को कम करेगा शैंपू, बस खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान

बालों की देखभाल का दूसरा स्टेप होता है सही शैंपू का इस्तेमाल करना। अगर शैंपू गलत हो तो स्कैल्प को सही पोषण नहीं मिलता है और बाल झड़ने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 20, 2026 11:16 AM IST

प्रदूषण, गलत खानपान और स्कैल्प को सही पोषण न मिलने के कारण बालों के झड़ने की समस्या आम होती जा रही है। बालों के झड़ने की परेशानी सिर्फ एक उम्र या मौसम तक सीमित नहीं है। बालों के झड़ने के साथ- साथ कुछ लोगों को स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की परेशानी भी देखी जाती है। ऐसे में देखा जाता है कि बालों की समस्या को दूर करने के लिए अक्सर लोग बार- बार शैंपू, हेयर केयर प्रोडक्ट बदल देते हैं। लेकिन बिना कुछ सोचे- समझें बालों के लिए प्रोडक्ट बदलने से भी स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं और बालों का झड़ना बढ़ा देते हैं। इस स्थिति में स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव करने से बालों से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर शैंपू सही न हो, तो वह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और धीरे-धीरे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।

बालों के लिए शैंपू क्यों जरूरी है?

दिल्ली के सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बी.एल जांगिड़ का कहना है कि- शैंपू स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। हमारी स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल 'सीबम' बनता है, जो बालों को नमी और सुरक्षा देता है। जब हम बहुत ज्यादा केमिकल वाले या बार-बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इससे स्कैल्प सूख जाती है या फिर ज्यादा तेल बनने लगता है। इससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है। इसके अलावा गलत शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में खुजली, जलन और डैंड्रफ की परेशानी भी हो सकती है। जब हम हर कुछ दिन में नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सही शैंपू को चुनकर बालों को पोषण देना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं शैंपू चुनते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शैंपू के साथ मिक्स करके लगाएं कलौंजी का ऑयल बालों की देखभाल का दूसरा स्टेप शैंपू है।

शैंपू चुनते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान

  1. हेयर एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को स्कैल्प में खुजली की समस्या अक्सर डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन के कारण होती है। ऐसे में एंटी-डैंड्रफ शैंपू का चयन करना जरूरी हो जाता है। एंटी- डैंड्रफ शैंपू में केटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन या सैलिसिलिक एसिड जैसे तत्वों का होना जरूरी है।
  2. अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो भी सही शैंपू चुनना आपके लिए जरूरी है। झड़ते बालों के लिए प्रोटीन युक्त शैंपू या बायोटिन वाले शैंपू का चुनना ज्यादा बेहतर होता है। बालों के झड़ने में यह देखना चाहिए कि शैंपू बहुत ज्यादा हार्श क्लीनिंग न करे, क्योंकि इससे बाल और कमजोर हो सकते हैं।
  3. बालों की विभिन्न समस्याओं से बचाव के लिए शैंपू का pH लेवल होना बहुत जरूरी होता है। अच्छा शैंपू वही होता है जिसका pH लेवल स्कैल्प के अनुसार हो, यानी लगभग 5.5 के आसपास। इससे स्कैल्प का नैचुरल बैलेंस बना रहता है और खुजली या ड्रायनेस की समस्या कम होती है।
  4. शैंपू चुनते समय हर्बल और ऑर्गेनिक की बजाय उसमें कौन से तत्व का इस्तेमाल कितनी मात्रा में किया गया है, इसका ध्यान जरूर दें। बाहर की पैकेजिंग को देखने की बजाय इंग्रीडिएंट की लिस्ट जरूर पढ़ें। आंवला, शिकाकाई जैसे चीजों का इस्तेमाल जिस शैंपू में किया गया हो, उसी का इस्तेमाल करें।
  5. मॉइश्चर देने वाले शैंपू में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें सूखने से बचाते हैं। इसलिए जिस शैंपू के लेवल में मॉइश्चर ज्यादा हो, बाजार से उसी को खरीदें।

एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी शैंपू का इस्तेमाल करते समय उसे कम से कम 3 महीने तक लगातार इस्तेमाल जरूर करें। 3 महीने से पहले शैंपू बदलने से बचें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.