... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 22, 2018 4:36 PM IST
डिलेवरी के बाद बालों का झड़ना कैसे रोकें ? © Shutterstock
मां बनने के बाद महिलाओं के हेल्थ में काफी बदलाव आता है। बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स कम हो जाते हैं। महिलाओं में मां बनने के बाद सबसे बड़ी परेशानी होती है बालों का झड़ना। डिलेवरी के कुछ महीनों तक बाल झड़ने की समस्या बनी रहती है। अगर सही से ध्यान न दिया जाय तो बाल बहुत कमजोर और बेजान हो जाते हैं। कुछ महिलाओं में डिलेवरी के बाद बालों के झड़ने की समस्या बहुत तेज हो जाती है। डिलेवरी के बाद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे प्रमुख बात यह होती है कि यह पता किया जाय की बाल किस वजह से झड़ रहे हैं। बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम यहां कुछ खास उपाय बता रहे हैं जो बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
डायट में विटामिन और मिनरल्सः बैलेंस डाइट जितनी प्रेग्नेंसी के दौरान जरुरी होती है उतनी ही पोस्ट प्रेगनेंसी भी जरुरी होती है। डिलेवरी के बाद आपके शरीर को रिकवर करने के लिए सही डाइट बहुत मददगार साबित होती है। यदि बैलेंस डाइट होगी तो उसका असर बालों पर भी दिखेगा।
कंडीशनर का करें उपयोगः बालों में कंडीशनर लगाना भी उतना ही जरुरी होता है जितना की शैंपू। अपने बालों (ऑइली, ड्राय या फिर नॉर्मल) के हिसाब से कंडीशनर चुनें।
ऑयल मसाजः हफ्ते में 2-3 बार सर की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बना रहेगा। ये भी पढ़ेंः शैम्पू में इन 6 चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल, बाल होगें खूबसूरत और केमिकल्स का नहीं होगा बुरा असर।
कंघी का चयनः बालों में बार-बार कंघी ना करें और नरम दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। ये भी पढ़ेंः चेहरे की कसावट हो रही है कम ? आज से ही अपनाएं ये 4 उपाय।
कलर करने से बचेंः डिलेवरी के बाद बालों को कलर करने से बचना चाहिए। बालों में हार्ड केमिकल वाले कलर न करें।
स्ट्रेस से रहें दूरः स्ट्रेस की वजह से बाल अधिक झड़ने लगते हैं। तनाव लेने से भी बाल झड़ते हैं, इसलिए खुद को रिलेक्स रखें, योग या मेडिटेशन करें।