Advertisement

उमस भरे मौसम में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली है और इस उमस भरे मौसम में उसकी केयर करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। तो एक्सपर्ट की बताई इन टिप्स को फॉलो करें। ये आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।

Written By Vidya Sharma
Updated : July 12, 2026 1:16 PM IST

ऑयली स्किन की केयर

जैसे ही मानसून आता है, हमारी स्किन अलग तरह से काम करने लगती है। उमस भरे इस मौसम में हमारी त्वचा बहुत ही ज्यादा ऑयली और डल हो जाती है। ऐसे में हम सभी तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, बिना ये समझे कि आखिर हमारी स्किन की जरूरतें क्या हैं। इस दौरान हवा में नमी बढ़ने से त्वचा की सीबेशियस ग्लैंड्स बुहत ही ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं।

इसके बाद होता यह है कि हमारे चेहरे पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, चिपचिपाहट और बंद पोर्स होने लगते हैं। लेकिन अगर आप सिंपल तरीकों से अपनी स्किन को फ्रेश, जवां और क्लियर बनाना चाहते हैं, तो हेयर और स्किन केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई इन टिप्स को फॉलो करें। उनके बताए ये तरीके आपकी स्किन को हर मौसम में हेल्दी रखने में मदद करेंगे। तो फिर देर किस बात की है? आइए बिना देर किए हम इन स्किन केयर टिप्स की बारे में जानें, जो उमस भरे मौसम में फायेदमंद हैं।

Advertisement

दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें

हमारी स्किन को भी सांस लेने का समय चाहिए होता है, लेकिन दिनभर के पसीने और धूल मिट्टी के कारण त्वचा बहुत ही ज्यादा डल हो जाती है। ऐसे में बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप दिन में 2 बार फेस वॉश करें। यह सुबह और रात के समय हो सकता है। इससे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटते हैं, लेकिन त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर बना रहता है।

ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर लगाएं

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उनकी स्किन ऑयली है और दिनभर चिपचिपी रहती है तो उन्हें मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है। लेकिन यह धारणा गलत है, क्योंकि हर स्किन को मॉइस्चर, नरिशमेंट और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इस तरह के मॉइश्चराइजर पोर्स को बंद किए बिना त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और ऑयल बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि गर्मी है, उमस हो रही है और स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयल प्रड्यूस कर रही है तो आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करना है। आप रोजाना SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। ऑयली स्किन वालों को जेल या मैट-फिनिश सनस्क्रीन चुनना चाहिए। इससे त्वचा चिपचिपी महसूस नहीं होती और धूप से होने वाले नुकसान का खतरा कम हो सकता है।

हेवी स्किन केयर और मेकअप का इस्तेमाल

उमस वाले इस मौसम में हेवी मेकअप या बहुत ज्यादा स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पोर्स बंद होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा होने से एक्ने-पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है और अगर मेकअप लगाना इतना ही जरूरी है तो लाइटवेट या वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही आप दिनभर का काम खत्म होने के बाद और घर आने के बाद, सोने से पहले चेहरे से सारा मेकअप रिमूव करें। इसके बाद फेस वॉश करें ताकि रात को त्वचा साफ रहे।

खानपान का ध्यान रखें

स्किन की देखभाल करना सिर्फ बाहर से ही नहीं अंदर से करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आपका समय-समय पर पानी पीना, ताजे और रसीले फल खाना, हरी सब्जियां व प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ध्यान रखें कि अगर आप हेल्दी खा रहे हैं तो इस आदत को लंबे समय तक अपनाकर रखें। ऐसा न करें कि कुछ समय अच्छा खाने के बाद आप फिर से जंक फूड खाना शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: स्वस्थ खानपान, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सही स्किनकेयर रूटीन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अलग-अलग स्किन ट्रीटमेंट या नए प्रोडक्ट्स अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) की सलाह लेना बेहतर होता है, क्योंकि हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है।