hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

Home Remedies to Cure Sunburn in Hindi, गर्मी में धूप में देर तक घूमने से त्वचा टैन होने के साथ ही, धूप की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से सनबर्न की समस्या हो जाती है। आप भी सनबर्न से परेशान हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 8, 2021 12:35 AM IST

Home Remedies to Cure Sunburn in Hindi: गर्मी की चिलचिलाती धूप में घूमने से सबसे ज्यादा त्वचा को नुकसान पहुंचता है। जो लोग दिन भर बाहर दौड़ने-भागने वाला काम करते हैं, उन्हें गर्मी के मौसम में कई तरह की स्किन से संबंधित समस्याएं होती हैं। इनमें से मुख्य समस्या है त्वचा का टैन हो जाना, त्वचा का धूप की हानिकारक किरणों के संपर्क में आकर जल जाना, जिसे सनबर्न (Sunburn) कहते हैं। त्वचा ऐसे में झुलसी और बदरंग नजर आने लगती है। आपने गौर किया होगा कि शरीर का जो भाग ढंका रहता है, वो साफ नजर आता है और खुला हुआ हिस्सा काला पड़ जाता है। यही है सनबर्न के लक्षण (summer skin care tips in hindi)।

सनबर्न से त्वचा को होने वाले नुकसान

सनबर्न होने से त्वचा रूखी, बेजान सी नजर आने लगती है। त्वचा की सारी चमक, रंगत जैसे फीकी पड़ जाती है। साथ ही स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल की कमी होने से स्किन डिहाइड्रेट हो जाता है। सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपकी त्वचा लाल नजर आने लगती है। धूप के संपर्क में जब त्वचा सारा दिन आती है, तो आपको त्वचा से संबंधित गंभीर समस्याएं जैसे स्किन कैंसर (Skin cancer) होने का जोखिम भी बढ़ सकता है। आप भी सनबर्न की समस्या से परेशान हैं, तो छुटकारा दिलाएंगे ये आसान से घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Cure Sunburn) जरूर करें ट्राई...

गर्मी में सनबर्न से छुटकारा पाने के उपाय

1 जब भी आप घर से निकलें तो 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन चेहरे, बांह, पैर, कान, गर्दन, पीठ पर जरूर लगाएं। ये शरीर के भाग ऐसे हैं, जो धूप के संपर्क में सबसे ज्यादा आते हैं। सूरज की किरणों से त्वचा को नुकसान ना हो, इसके लिए सनस्क्रीन लोशन अप्लाई करना (Home Remedies to Cure Sunburn in Hindi) बहुत जरूरी है।

2  घर से दिन में कहीं बाहर निकलना हो, तो चेहरे को स्कार्फ से अच्छी तरह से ढंक लें। सनग्लासेज, हैट पहनें। हैट से बालों को भी धूप से सुरक्षा कवच मिलता है, क्योंकि तेज धूप सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि बालों को भी डल और ड्राई बना देते हैं। शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, स्लीवलेस, साड़ी कम ही पहनकर घर से बाहर निकलें। ऐसे कपड़े पहनें, जिससे पूरा शरीर ढंका रहे।

3 हेल्दी खानपान की आदत डालें। गर्मी के मौसम में अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें, ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।  भरपूर मात्रा में मौसमी फल और सब्जियां खाएं। इससे शरीर भी हाइड्रेटेड बना रहता है। शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल पानी, छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूज खूब खाएं और इन फलों से तैयार फेसपैक भी चेहरे पर अप्लाई करें। चेहरा ग्लो करेगा, हेल्दी रहेगा। सनबर्न, सन टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4 सनबर्न और सन टैनिंग से त्वचा को बचाए रखने के लिए अपने साथ छाता (Home Remedies to Cure Sunburn in Hindi) रखें। गर्मी के मौसम में बाहर का पानी ना पिएं। अपने बैग में पानी का बोतल जरूर रखें। धूप में ठंडा पानी पीने से बचें वरना सर्द-गर्म लगने से आपको बुखार, गला खराब हो सकता है।

Shahnaz Husain Summer Beauty Tips: शहनाज हुसैन ने बताए गर्मियों में ड्राई स्किन से पीछा छुड़ाने के टिप्स, जरूर करें ट्राई