बालों में कपूर और सरसों तेल लगाने से क्या होता है? जानें, लगाने का तरीका

Mustard oil and camphor for Hair: अगर आपके बाल भी टूटगर गिर रहे हैं और पतले हो रहे हैं, तो आप सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बालों को कई अन्य फायदें भी मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 13, 2025 6:47 AM IST

How to Apply Mustard oil and Camphor on Hair: बालों को मजबूत, घना, सिल्की और शाइनी बनाने का दावा करने वाले वैसे तो बाजार में हजारों प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन आज भी ज्यादातर लोगों का मानना है कि बालों के लिए सरसों का तेल बेस्ट होता है। हालांकि, यह थोड़ा चिपचिपा और भारी होता है, जिसकी वजह से लोग इसे लगाने से बचते भी हैं। हालांकि, अगर इसमें कपूर को मिलाकर लगा लिया जाए, तो यह बालों की कई समस्या को दूर करने में बेहद असरदार हो सकता है। अगर आप भी यह जान जाएं कि सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या फायदे होते हैं, तो आप भी इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे

बता दें कि सरसों के तेल में फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, वहीं कपूर भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर इन दोनों चीजों को मिलाकर बालों में लगाया जाए, तो यह काफी फायदे मिलते हैं।

  • बालों के टूटने, गिरने और दो मुंहे होने से बचाए
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाए
  • जलन और खुजली को दूर करे
  • रूसी की समस्या को दूर करने में मददगार
  • बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में कारगर
  • त्वचा की जलन को दूर कर ठंडक पहुंचाए

बालों में सरसों तेल लगाने के क्या फायदे हैं?

अगर आप नियमित रूप से बालों में सरसों तेल और कपूर लगाते हैं, तो इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं बालों में सरसों तेल लगाने के क्या फायदे हैं?

  • नियमित रूप से अगर आप सरसों तेल लगाते हैं, तो इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
  • यह बालों को घना और मजबूत बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है।
  • अगर आप बालों का  रूखापन कम करना चाहते हैं, तो सरसों तेल लगा सकते हैं।
  • यह बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते बालों में होने वाली समस्याओं को दूर  कर सकता है।
  • स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए आप सरसों तेल लगा सकते हैं।

कैसे बनाएं सरसों और कपूर तेल

सरसों और कपूर का तेल तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए करीब 100 एमएल सरसों के तेल में करीब 10 कपूर की छोटी टिक्की डालें। फिर इस तेल को तब तक गर्म करें, जब तक कि कपूर तेल में पूरी तरह से घुल न जाए। कपूर के तेल में घुलने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

बालों में कैसे लगाएं कपूर और सरसों का तेल?

बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए हेयर वॉश से पहले सरसों और कपूर से बनाए गए इस तेल की करीब 10 मिनट तक चंपी करें। ऐसा करने से तेल बालों की जड़ों तक पहुंचता है और उन्हें पोषण देता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं। तेल लगाने के करीब एक घंटा बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 बार आप इस तेल को बालों में लगा सकते हैं।

Highlights

  • बालों में अगर आप रोजाना सरसों तेल और कपूर लगाते हैं, तो इससे बालों को मजबूती मिल सकती है।
  • यह बालों को नैचुरल साइन देता है।
  • सरसों तेल और कपूर को नियमित रूप से लगाने से डैंड्रफ की परेशानी कम हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source