
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Malai for Face
Malai face pack for glowing skin : सर्दियों में स्किन का ड्राई होना बहुत आम बात है, क्योंकि इस मौसम की सर्द हवाएं आपकी स्किन को खुष्क बना देती हैं। ऐसे में स्किन की एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वैसे तो बाजार में आपको कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो आपकी स्किन की खोई नमी और चमक को वापस लौटाने का दावा करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। दरअसल, घरेलू नुस्खे कोई साइड इफेक्ट्स नहीं करते हैं, साथ ही ये काफी सस्ते भी होते हैं। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं,. जिनकी मदद से आप अपनी ड्राई स्किन को बेहतर बना सकते हैं।
मलाई में मौजूद ऑयली पदार्थ आपकी ड्राई स्किन पर चमक लाने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर मलाई कैसे लगाएं?
आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते हैं कि चेहरे पर मलाई लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। दरअसल, मलाई में फैटी एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो ड्राई स्किनको रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आपकी त्वचा अगर काफी सेंसिटिव है, तो भी आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इससे बिना किसी साइड इफेक्ट्स के त्वचा मुलायम बनती है। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो मलाई के साथ कई अन्य चीजों को मिलाकर भी लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
सर्दियों में ड्राई स्किन होना काफी आम बात है, लेकिन इसे सॉफ्ट और निखरी हुई बनाने के लिए आप मलाई में हल्दी को मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो फटी त्वचा को ठीक करने काफी कारगर होते हैं। इसके लिए एक चम्मच में आधी चम्मच हल्दी को मिलाएं और एक अच्छा पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं। करीब 15 मिनट लगे रहने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आपको फर्क साफ दिखेगा।
बेसन त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है। वहीं, मलाई त्वचा को ग्लोइंग बनाने व फटने से बचाने का काम करती है। इसलिए अगर आपको सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या हो जाती है, तो आप मलाई में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं भी लगा सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन चाहिए। अब इसमें उतनी ही मलाई मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 10-15 मिनट बाद तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद हल्के गर्म पानी से फेस वॉश कर लें।
त्वचा के लिए मलाई और शहद भी काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट करना चाहते हैं, तो मलाई के साथ शहद को मिलाकर लगाएं। दोनों चीजों से बने पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रूखापन दूर हो जाएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।