चेहरे पर मलाई लगाने से मिलेगा इंस्टैंट निखार, इन चीजों के साथ मिलाकर करें इस्तेमाल

How To Apply Malai: मलाई त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है। आप इसे कई तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 21, 2023 11:31 AM IST

Malai For Skin: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। इस मौसम में ठंडी हवाएं त्वचा का सारा मॉइश्चर छीन लेती है, जिसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। सर्दियों में त्वचा को मुलायम बनाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप प्राकृतिक चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सर्दियों में  स्किन की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दूध की मलाई का इस्तमाल कर सकते हैं। जी हां, मलाई त्वचा के अंदर से पोषण और नमी प्रदान करती है। इससे त्वचा की ड्राइनेस दूर होती है और रंगत में भी सुधार होता है। साथ ही, चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो भी नजर आएगा। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर मलाई कैसे लगाएं?

मलाई और शहद

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप मलाई को शहद के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मलाई में एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

मलाई और हल्दी

आप चाहें तो मलाई में हल्दी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहेगी। साथ ही, पिंपल्स और टैनिंग की समस्या भी दूर होगी। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध की मलाई लें। इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मलाई और बेसन

त्वचा में निखार लाने के लिए मलाई में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच मलाई लें। इसमें एक चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा की ड्राइनेस दूर होगी, रंगत में सुधार होगा और स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।

मलाई और ओटमील

मलाई में ओटमील मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ओटमील लें। इमसें मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 3 से 4 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी और डेड स्किन रिमूव होगी। साथ ही, टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा।

त्वचा में निखार लाने के लिए आप मलाई को कई तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source