चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं घी, दूर होंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार

Ghee For Face: घी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। जानें चेहरे पर घी लगाने के कुछ आसान तरीके -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 24, 2023 7:05 PM IST

Ghee For Face: भारतीय घरों में देसी घी का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। घी न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा के लिए भी घी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को नरिश करते हैं। चेहरे पर घी लगाने से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है और त्वचा को स्मूद बनाता है। नियमित रूप से चेहरे पर घी लगाएं से आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिल सकती है। अक्सर कई लोगों का यह सवाल होता है कि चेहरे पर घी कैसे लगाएं? आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल चेहरे पर आप कई तरीकों से कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर घी लगाने के तरीके –

घी और बेसन

अगर आपके चेहरे पर झाइयां या डार्क स्पॉट्स हैं, तो आप घी और बेसन को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर मिला लें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा का निखार बढ़ जाएगा।

घी और केसर

अगर आपकी त्वचा डल और बेजान नजर आ रही है, तो आप घी और केसर का पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच घी लें। इसमें 2 चम्मच केसर और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 10 से 15 मिनट के बाद पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा पर नैचुरल ग्लो आएगा।। साथ ही, रंगत में भी सुधार होगा।

सादा घी

आप चाहें तो घी को सीधे तौर पर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे को धो लें। फिर अपने हाथ में थोड़ा सा देसी घी लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।4-5 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। फिर सुबह चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

घी और दूध

आप चाहें तो घी और दूध को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं, इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच घी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने और त्वचा में निखार भी आएगा

निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से चेहरे पर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source