Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Growth With Methi : लगभग हर एक महिला लंबे और खूबसूरत बालों की ख्वाहिश रखती हैं। लेकिन आज के समय में लोगों के खानपान और बदलते वातावरण की वजह से बालों की ग्रोथ रुक सी गई है। ऐसे में महिलाएं अपने बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने बालों की रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाना चाहती हैं, तो मेथी और करी पत्ते का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, मेथी और करी पत्ता आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। साथ ही इससे बालों की कई परेशानियां कम की जा सकती हैं। आज हम इस लेख में आपको मेथी और करी पत्ते से बालों की ग्रोथ बढ़ाने के कुछ आसान से तरीके बताएं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप मेथी और करी पत्ता का कई तरह के प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपाय
बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप मेथी औक करी पत्ते से तैयार तेल को अपने बालों में एप्लाई कर सकते हैँ। इसके ल्ए 1 कड़ाही में 1 कप तेल डालें। इसमें 2 से 3 चम्मच मेथी दाने और कुछ करी पत्तियां डालकर इसे गर्म करें। करीब 10 मिनट बाद गैस को बंद करके इसे ठंडा करें और फिर तेल को छानकर स्टोर कर लें। इस तेल को सप्ताह में दो बार लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
बालों की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए आप करी पत्ते और मेथी से तैयार हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मेथी के बीजों का पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच करी पत्ते का पेस्ट मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी बेहतर होगी।
करी पत्ते और मेथी के बीजों का मिश्रण न सिर्फ बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है बल्कि इसकी मदद से आप बालों को सफेद होने से भी रोक सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इन दोनों मिश्रण को बालों में लगाना तुरंत रोक दें।