Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों में खुजली से लेकर सफेद बालों की परेशानी दूर करे चुकंदर, इस तरह करें इस्तेमाल

Beetroot for Hair :  बालों में चुकंदर लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे डैंड्रफ की परेशानी को कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही अन्य समस्याएं कम होंगी। आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं चुकंदर?

बालों में खुजली से लेकर सफेद बालों की परेशानी दूर करे चुकंदर, इस तरह करें इस्तेमाल

Written by Kishori Mishra |Updated : July 26, 2023 4:00 PM IST

Beetroot for Hair : आज के समय में हर व्यक्ति अपने बिजी लाइफ शेड्यूल की वजह से खुद पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाता है। ऐसे में स्किन से लेकर बालों तक की कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर बदलते मौसम की वजह से बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आते हैं। अगर आपके बाल भी काफी ज्यादा डल और बेजान नजर आ रहे  हैं, तो इस स्थिति में चुकंदर आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। जी हां, चुकंदर से आप अपने बालों की खुजली, डैंड्रफ और ड्राईनेस को कम कर सकते हैं। इसे बालों पर कई तरह से एप्लाई किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बालों के लिए चुकंदर के फायदे और इस्तेमाल करने का कुछ असरदार तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं बालों में कैसे इस्तेमाल करें चुकंदर?

बालों में चुकंदर कैसे लगाएं? - How to apply beetroot on hair for dandruff

बालों में डैंड्रफऔर खुजली की समस्या को दूर करने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप चुकंदर का रस लें, इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल डालें। अब इस बोतल को अच्छे से हिलाएं और अपने बालों पर नियमित रूप से स्प्रे करें। करीब 2 से 3 घंटे इसे बालों में लगा रहने दें और बाद में अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों की परेशानियां जैसे- डैंड्रफ, सफेद बाल, बालों में खुजली इत्यादि कम हो सकती है। 

झड़ते बालों में कैसे लगाएं चुकंदर? - How to apply beetroot on hair for hair fall

चुकंदर आपके बालों के स्कैल्प को मजबूती प्रदान करता है। अगर आप नियमित रूप से चुकंदर के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ होगा। चुकंदर से आपके बालों को प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। 

Also Read

More News

झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए चुकंदर लगाने के लिए सबसे पहले थोड़ी सी पिसी हुई कॉफी लें और अब इसमें फ्रेश चुकंदर का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे करीब 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें और अच्छी तरह धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चुकदंर काफी प्रभावी नुस्खा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में अपने एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि बालों से जुड़ी परेशानी को बढ़ने से रोका जा सके।