Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Banana Hair Paste: हेयर फॉल भी दूर होगा और नेचुरली चमकने लगेंगे बाल, ऐसे लगाएं बालों में केला

Banana For Healthy Hair: अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए केले की पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और उनकी चमक भी बढ़ती है।

Banana Hair Paste: हेयर फॉल भी दूर होगा और नेचुरली चमकने लगेंगे बाल, ऐसे लगाएं बालों में केला

Written by Mukesh Sharma |Published : September 18, 2025 7:52 PM IST

Balo me Kela Lagane ke Fayde: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है, फिर चाहे वह पुरुष हों या महिलाएं सभी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बाल झड़ने का कारण बन रहे हैं। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल आपके बालों को पोषण देने का एक आसान तरीका बन सकता है। हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे वे मजबूत, मुलायम और चमकदार बनते हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याओं को कम कर देते हैं। हेयर मास्क बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल को रोकने में भी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व बालों को रिपेयर करते हैं, रूखापन दूर करते हैं और उनमें जान भरते हैं। ऐसे में क्यों न आप अपने बालों में बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर मास्क की जगह केले से बना हेयर मास्क लगाएं, जो कि आपके बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण देने में मदद करेगा।

केला है बेहद लाभकारी

अगर आपके मन में भी सवाल है कि हेयर फॉल कैसे रोकें? तो केले का इस्तेमाल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है और इसके सेवन से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। हालांकि केला बालों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी, ई, पोटैशियम और नेचुरल ऑयल्स बालों को गहराई से पोषण देते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में करते हैं तो यह बालों को मजबूत बनाता है, टूटने से रोकता है और उन्हें सिल्की व शाइनी बनाता है।

हेयर मास्क के लिए जरूरी सामग्री

- 1 पका हुआ केला

Also Read

More News

- 2 चम्मच दही

- 1 चम्मच शहद

- 1 चम्मच नारियल तेल या जैतून का तेल

ऐसे करें तैयार

केले से हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पके हुए केले को एक बर्तन में लेकर अच्छी तरह मैश करें, ताकि उसमें कोई भी गांठ न रह जाए। फिर इसमें दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह फेंटें, जब तक एक स्मूथ और क्रीमी पेस्ट न बन जाए। अब यह मिश्रण बालों पर लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करेगा।

(और पढ़ें - बालों में दही लगाने के फायदे)

इस तरह लगाएं बालों पर

हेयर मास्क लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें और फिर इस तैयार मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक समान रूप से लगाएं। आप उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से स्कैप्स की मसाज करें, ताकि पोषक तत्व जड़ों तक पहुंच सकें। इसके बाद बालों को शॉवर कैप या तौलिये से ढक लें और 30–40 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

लाभ देख हैरान रह जाएंगे

जब आप इसके नतीजे देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। केला हेयर मास्क बालों को गहराई से नमी और पोषण देता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। स्कैल्प की ड्राईनेस और डैंड्रफ भी दूर हो जाती है। बाल मुलायम, घने और प्राकृतिक चमक से भरपूर हो जाते हैं। आप महंगे केमिकल युक्त ट्रीटमेंट की बजाय यह घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

कितनी बार लगाएं?

इस हेयर मास्क को सप्ताह में केवल 1 बार लगाना पर्याप्त है। नियमित उपयोग से बालों की गुणवत्ता में सुधार होगा और कुछ ही हफ्तों में झड़ते बालों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या करें?

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप संतुलित आहार, नियमित रूप से बालों की मालिश और तनाव कम करने की कोशिश करें।

बाल झड़ने के कौन से कारण होत हैं?

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिक, हार्मोनल, पोषण संबंधी, और पर्यावरणीय कारक आदि।

बाल क्यों झड़ते हैं?

जब हमारे बालों को पूरी तरह से पोषण न मिलने के कारण हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं।