Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महज 10 रुपये के इस नुस्खे से निखर जाएगी आपकी स्किन, जानें कैसे पाएं सस्ती चीजों से चेहरे पर ग्लो

Chehre Par Baking Soda Kaise Lagaye : चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने से लेकर स्किन पर चमक लाने में बेकिंग सोडा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं 10 रुपये की इस चीज से स्किन की कैसे बढ़ाएं चमक?

महज 10 रुपये के इस नुस्खे से निखर जाएगी आपकी स्किन, जानें कैसे पाएं सस्ती चीजों से चेहरे पर ग्लो

Written by Kishori Mishra |Published : January 30, 2023 4:16 PM IST

Chehre Par Baking Soda Kaise Lagaye : चेहरे पर दाग-धब्बे आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको नियमित रूप से अपने स्किन की देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की खूबसूरती बेहतर हो सके, तो इसके लिए आप महज 10 रुपये में आने वाले बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, बेकिंग सोडा न सिर्फ आपके खाने को स्वादिष्ट बना सकता है, बल्कि इसके प्रयोग से आप स्किन के दाग-धब्बों, पिंपल्स, झुर्रियां जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं। 

दरअसल, बेकिंग सोडा में मौजूद गुण आपके चेहरे से बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी साबित होते हैं, जो आपकी खूसबूती को बेहतर कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आकी स्किन बेदाग हो तो रोजाना चेहरे पर बेकिंग सोडा (baking soda se chehre Kaise Lagaye) लगाएं। आइए जानते हैं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे लगाएं? 

चेहरे पर बेकिंड सोडा कैसे लगाएं? ( How to Apply baking soda on Face )

चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप बेकिंग सोडा का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Also Read

More News

नींबू के साथ लगाएं बेकिंग सोडा

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप चेहरे पर नींबू के साथ बेकिंग सोडा लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 नींबू का रस मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में चेहरे को पानी से साफ करें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही स्किन पर निखार आएगा। इतना ही नहीं, बेकिंग सोडा से स्किन की रंगत में सुधार किया जा सकता है। 

रंगत में सुधार लाएं एलोवेरा और बेकिंग 

बेकिंग सोडा और एलोवेरा का मिश्रण आपकी स्किन को गहराई से साफ कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे स्किन की रंगत बेहतर हो सकेगी। 

चेहरे पर लगाएं नारियल तेल और बेकिंग सोडा 

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप नारियल तेल और बेकिंग सोडा मिश्रण लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर चेहरे पर लगाएं। बाद में जब पेस्ट सूख जाए, तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरा ग्लो करेगा। 

डीप क्लींजिंग करे दूध और बेकिंग सोडा

डीप क्लींजिंग के लिए दूध और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी स्किन के कालेपन को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में दूध की कुछ बूंदों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे स्किन की रंगत में भी सुधार आ सकेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बेकिंग सोडा मार्केट में बहुत ही आसानी से मिलने वाला प्रोडक्ट है। आप इसके प्रयोग से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार बेकिंग सोडा चेहरे पर लगा रह हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।